रविवार, 11 अक्टूबर 2026

धारूहेड़ा में धूमधाम से संपन्न हुआ श्री राम-सीता विवाह महोत्सव

Written by: हर्ष चौहान

Published:

धारूहेड़ा: खाटू श्याम मंदिर सेवा समिति की ओर से नीलगिरी कॉलोनी में संगीतमय श्री राम-सीता विवाह कथा का आयोजन किया जा रहा है। शनिवार को कथा मेंं श्री राम-सीता विवाह महोत्सव का…


धारूहेड़ा में धूमधाम से संपन्न हुआ श्री राम-सीता विवाह महोत्सव
धारूहेड़ा में धूमधाम से संपन्न हुआ श्री राम-सीता विवाह महोत्सव
Google News Follow us on Google

धारूहेड़ा: खाटू श्याम मंदिर सेवा समिति की ओर से नीलगिरी कॉलोनी में संगीतमय श्री राम-सीता विवाह कथा का आयोजन किया जा रहा है। शनिवार को कथा मेंं श्री राम-सीता विवाह महोत्सव का आयोजन किया गया। संकीतमय रामकथा का समापन 5 अक्टूबर को होगा।

Advertisement

कथा के बारे में जानकारी देते हुए वार्ड पार्षद मनीषा सैनी ने बताया कि कथा का आयोजन प्रतिदिन दोपहर 3:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक किया जा रहा है। कथा व्यास बाल कृष्ण महाराज कथा का वाचन कर रहे है। कथा में राम सीता विवाह की झांकी निकाली गई। गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों और सुंदर भजनों की मधुर धुनों के बीच निकाली गई इस झांकी में प्रभु श्री राम और माता सीता के विवाह के दिव्य स्वरूप का सजीव चित्रण किया गया।

संगीतमय रामकथा का समापन 5 अक्टूबर को होगा। कथा के अंतिम दिन विधि-विधान के साथ पूर्णाहूति, हवन-यज्ञ एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Dharuhera सेक्टर-4 RWA के प्रधान राजू ने किया रामलीला का शुभारंभ

हर्ष चौहान
About the Author हर्ष चौहान

हर्ष चौहान Best24News के लिए रेवाड़ी जिले की खबरें कवर करते हैं। वे जिले के शहर और गाँवों से जुड़े स्थानीय मुद्दे, प्रशासन के फैसले, विकास कार्य, शिक्षा और आम लोगों से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुँचाते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि रेवाड़ी की हर ज़रूरी खबर तथ्यों की जाँच के साथ सबसे पहले आप तक पहुँचे। View all posts by हर्ष चौहान →

Related News

WhatsApp