धारूहेड़ा: औद्योगिक कस्बे से तीन दिन पहले गायब हुई महिला व बेटी का अभी तक कोई सुराग नही लगा है। इतना ही नही महिला का मोबाइल भी बदं आ रहा है। हालांकि पुलिस ने इस मामले में गुमशुदगी के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं
बता दे कि धारूहेड़ा के एक सोसायटी में रहे एक युवक ने थाना सेक्टर छह में शिकायत दी थी वह अपने परिवार के साथ् किराये पर रहा है। उसने 2024 में भिवाडी की एक युवती से प्रेम विवाह किया था। फिलहाल उसके करीब 8 माह की एक बेटी है। युवक ने बताया कि उसकी पत्नी बेटी के साथ अचानक घर से गायब हो गई है। उसने अपने स्तर उसे ढूंढने का प्रयास किया लेकिन सुराग नहीं लगा है।
युवक का रो रोक बुरा हाल: मा बेटी नहीं मिलने से युवक का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। युवक का कहना है फिलहाल बदं होने के चलते वह परेशान है। उसने पुलिस ने मां बेटी का ढूढंवाने की अपील की है।












