शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026

धारूहेड़ा के पास NH-48 पर डंपर और ट्राले में भिड़ंत, दोनों में लगी आग

Written by: हर्ष चौहान

Published:

धारूहेड़ा (Best24News)। दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-48) पर शुक्रवार सुबह धारूहेड़ा में रजवाड़ा होटल के पास रोड़ियों से भरे डंपर और ट्राले की टक्कर हो गई। भिड़ंत के बाद दोनों वाहनों की केबिन…


धारूहेड़ा के पास NH-48 पर डंपर और ट्राले में भिड़ंत, दोनों में लगी आग
धारूहेड़ा के पास NH-48 पर डंपर और ट्राले में भिड़ंत, दोनों में लगी आग
Google News Follow us on Google

धारूहेड़ा (Best24News)। दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-48) पर शुक्रवार सुबह धारूहेड़ा में रजवाड़ा होटल के पास रोड़ियों से भरे डंपर और ट्राले की टक्कर हो गई। भिड़ंत के बाद दोनों वाहनों की केबिन में आग लग गई। आग की लपटें उठती देख दोनों चालकों ने समय रहते वाहनों से कूदकर अपनी जान बचाई। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Advertisement

थाना धारूहेड़ा पुलिस के अनुसार, रोड़ियों से भरा डंपर जयपुर से दिल्ली की ओर जा रहा था। रजवाड़ा होटल के पास डंपर चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इसी दौरान पीछे से आ रहा ट्राला डंपर में जा घुसा। टक्कर के बाद ट्राले की केबिन में आग लग गई, जिसने जल्द ही दोनों वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और हाईवे पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई।

सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम और धारूहेड़ा दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझाने और बचाव कार्य के दौरान पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर यातायात रोक दिया, जिससे दिल्ली-जयपुर हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाने के बाद यातायात सुचारू कराया गया।

Advertisement

ये भी पढ़ें:धारूहेड़ा की ट्यूलिप सिटी सोसाइटी में बैठक 11 को

हर्ष चौहान
About the Author हर्ष चौहान

हर्ष चौहान Best24News के लिए रेवाड़ी जिले की खबरें कवर करते हैं। वे जिले के शहर और गाँवों से जुड़े स्थानीय मुद्दे, प्रशासन के फैसले, विकास कार्य, शिक्षा और आम लोगों से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुँचाते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि रेवाड़ी की हर ज़रूरी खबर तथ्यों की जाँच के साथ सबसे पहले आप तक पहुँचे। View all posts by हर्ष चौहान →

Related News

WhatsApp