
Dharuhera News: यहां के वार्ड 4 की मुख्य मार्ग पर पिछले 15 से सीवरेज का चैंबर टूटा हुआ है। इसको ठीक करवाने के लिए कालोनी वासी दो पाटो में पीस रहे है। लेकिन कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। टूटे हुए चेंबर से कोई भी बड़ा हादसा हो सकता हैं।Dharuhera News
वार्ड पार्षद राजकुमार, पूर्व पार्षद गणेश, राजीव, अंकित, सुरेंद्र ने बताया नपा की स्थापना से पहले 2007 में पंचायत की ओर से बाल्मीकी मोहल्ले में सीवरेज लाईन बिछाई गई थी। नपा की स्थापना के बाद अब जन स्वास्थ्य विभाग सीवरेज का काम देख रहा है। इस टूटे हुए चैबर को लेकर नपा सचिव मोहित, चेयरमैन कंवर को दिखाया तो दोनो ने कहा ये काम जन स्वास्थ्य विभाग का है।Dharuhera News
ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?
लेकिन जन स्वास्थ्य विभाग को इसको ठीक करने के लिए कहा तो विभाग के जेई दलबीर ने कहा कि हमने ये चैंबर नहीं बनाया । जिससे बनवाया है वह ही उसे ठीक करवाएं। अब सवाल यह है इसका समाधान कौन करेगा।Dharuhera News
