रविवार, 25 अक्टूबर 2026

Dharuhera News: मसानी बैराज को वेटलैंड आर्द्रभूमि घोषित कराने के लिए चलेगा हस्ताक्षर अभियान

Written by: सुनील चौहान

Published:

Dharuhera News: धारूहेड़ा। मसानी बैराज को आधिकारिक तौर पर वेटलैंड (आर्द्रभूमि) घोषित कराने के लिए 5 अप्रैल को गांव जीतपुरा के पंचायत घर से सुबह 10 बजे हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। क्योंकि…


मसानी बैराज को वेटलैंड आर्द्रभूमि घोषित कराने के लिए चलेगा हस्ताक्षर अभियान
मसानी बैराज को वेटलैंड आर्द्रभूमि घोषित कराने के लिए चलेगा हस्ताक्षर अभियान
Google News Follow us on Google

Dharuhera News: धारूहेड़ा। मसानी बैराज को आधिकारिक तौर पर वेटलैंड (आर्द्रभूमि) घोषित कराने के लिए 5 अप्रैल को गांव जीतपुरा के पंचायत घर से सुबह 10 बजे हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। क्योंकि मौजूदा समय में मसानी बैराज में जमा दूषित पानी आसपास के गांवों के लिए मुसीबत बना हुआ है। भूजल खराब होने से किसानों की फसलें प्रभावित हो रही हैं और लोगों में गंभीर बीमारियां फैल रही हैं।PGIMS रोहतक पहुंची स्वास्थ्य मंत्री आरती राव, खामिया देकर लगाई फटकार

Advertisement

 

5 अप्रैल से चलेगा 25 गांवो में अभियान: करीब 25 गांव के लोग जुटेंगे। संस्था के संयोजक और पूर्व रेंज अधिकारी कमल सिंह यादव का कहना है कि मसानी बैराज वेटलैंड बनने की तमाम शर्तों को पूरा करता है। उन्होंने आगे कहा कि वर्तमान में हरियाणा में भिंडावास और सुल्तानपुर झील ही रामसर साइट के रूप में मान्यता प्राप्त हैं। मसानी बैराज में भी वह क्षमता है कि उसी तर्ज पर विकसित किया जा सके।Dharuhera News

Advertisement

ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में मेगा रोजगार मेला 23 अक्टूबर को, जानिए रिक्त पद व योग्यता

मसानी बैराज को वेटलैंड घोषित कराने के लिए छिड़ेगी जंग, इस दिन 26 गांवों में शुरू होगा अभियान
मसानी बैराज को वेटलैंड घोषित कराने के लिए छिड़ेगी जंग, इस दिन 26 गांवों में शुरू होगा अभियान

संस्था का मानना है कि यदि सरकार इसे वेटलैंड घोषित कर पानी को उपचारित करने की व्यवस्था करती है तो जल प्रदूषण का खतरा खत्म हो जाएगा।

 

ये भी पढ़ें:4600 करोड़ से बनने वाले ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण अटका: जानिए अब क्या है स्थिति?

 

जानिए क्यों पडी इसकी जरूरत: कमल सिंह ने बताया कि 5 अप्रैल से शुरू होने वाले इस हस्ताक्षर अभियान में पर्यावरण प्रेमियों, युवाओं और स्थानीय निवासियों को बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया गया है। साथ ही जिले के अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।

MASANI SAHABI

ये भी पढ़ें:हरियाणा में प्राकृतिक खेती को बड़ा बढ़ावा: 10% पंचायती जमीन पट्टे पर देगी सरकार

यह हस्ताक्षर युक्त मांग पत्र प्रदेश सरकार और संबंधित केंद्रीय मंत्रालयों को भेजा जाएगा ताकि मसानी बैराज की किस्मत बदली जा सके। मसानी बैराज दक्षिण हरियाणा की लाइफलाइन बन सकता है। अपील की है कि आसपास के गांव के लोग अभियान का हिस्सा बनें।RTI के नाम बडा खेल, मास्टर माइंड ₹1 लाख की रिश्वत के साथ चढा हत्थे

काले पानी से दुर्लभ प्रजातियां हुई नष्ट: बता दें कि साल 2012 में जब लाल बहादुर शास्त्री रिचार्ज कैनाल की ओर से यहां साफ पानी छोड़ा गया था तब यहां जैव विविधता का अद्भुत नजारा देखने को मिला था। यहां साइबेरियन क्रेन, ग्रेटर फ्लेमिंगो, रफ, तिदार, गुलाबी पेलिकन, ग्रेटर स्पॉटेड ईगल और रेड हेडेड फाल्कन जैसी दुर्लभ प्रजातियां देखी गई थीं। इतना ही नहीं यदि इसे वेटलैंड का दर्जा मिलता है तो न केवल इन पक्षियों की वापसी होगी बल्कि यह क्षेत्र इको-टूरिज्म का बड़ा केंद्र भी बनेगा।

 

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp