HomeHaryana NewsDharuhera News: श्रीमद भागवत कथा आकेडा में 21 से

Dharuhera News: श्रीमद भागवत कथा आकेडा में 21 से

Dharuhera News: धारूहेड़ा: गांव आकेड़ा स्थित प्राचीन शिव मंदिर में सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा की तैयारियों को कथा समिति को जिम्मेदारियों सौंपी गई है।

गांव के सरपंच अशोक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि श्रीमद भागवत कथा प्रतिदिन दोपहर एक बजे से प्रारंभ होगी। कथा वाचन के लिए सुप्रसिद्ध कथा वाचक फलहारी रूपचंद महाराज पधार रहे हैं। कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं, भक्ति, ज्ञान और वैराग्य का विस्तार से वर्णन किया जाएगा। Dharuhera News

उन्होंने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारा, सद्भाव और सकारात्मक सोच को बढ़ावा मिलता है। कथा के अंतिम दिन 27 दिसंबर को पूर्ण आहूति के साथ हवन और भंडारे का आयोजन किया जाएगा। Dharuhera News

Sunil Chauhan
Sunil Chauhanhttps://best24news.com/
सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments