शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026

Dharuhera News: श्री श्याम दिवाने मंडल की ओर से धार्मिक यात्रा रवाना

Written by: सुनील चौहान

Published:

Dharuhera News: धारूहेड़ा: नंदरामपुर बास के श्री श्याम दिवाने मंडल की ओर से खाटू श्याम, मंडूरू धाम और त्रिवेधी धाम की धार्मिक यात्रा के लिए श्रद्धालुओं से भरी बस रवाना किया गया।…


नंदरापुरबास के बाबा शंकरदास ने नारियल फोड़कर शुभारंभ किया
नंदरापुरबास के बाबा शंकरदास ने नारियल फोड़कर शुभारंभ किया
Google News Follow us on Google

Dharuhera News: धारूहेड़ा: नंदरामपुर बास के श्री श्याम दिवाने मंडल की ओर से खाटू श्याम, मंडूरू धाम और त्रिवेधी धाम की धार्मिक यात्रा के लिए श्रद्धालुओं से भरी बस रवाना किया गया। यात्रा की शुरुआत श्री श्याम के जयकारों के साथ हुई, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बन गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस पावन यात्रा में शामिल हुए।

Advertisement

बस को रवाना करने से पहले नंदरापुरबास के बाबा शंकरदास ने नारियल फोड़कर शुभारंभ किया और यात्रा की सफलता व श्रद्धालुओं की सुरक्षित वापसी के लिए मंगलकामना की। मंडल के सदस्यों ने बताया कि यह यात्रा खाटू श्याम के साथ-साथ मंडूरू धाम और त्रिवेधी धाम के दर्शन के उद्देश्य से आयोजित की गई है।Dharuhera News

 

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

यात्रा के दौरान श्रद्धालु विभिन्न धार्मिक स्थलों पर पूजा-अर्चना करेंगे और भक्ति भाव से समय व्यतीत करेंगे। इस अवसर पर रूपचंद नंबरदार, भूपेंद्र यादव, योगेश, प्रवीण, नारायण शर्मा, जगदीश और बब्लू सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।Dharuhera News

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp