गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Dharuhera News: एम2के काउंटी हाईटस : एक दो नहीं 18 घंटे पावर कट

Written by: सुनील चौहान

Published:

Dharuhera News: यहां के सेक्टर 5 स्थित एम2के काउंटी हाईटस मे बिजली कटौती गंभीर समस्या बनती जा रही है। सोसायटी के लोगो का कहना है  बार-बार शिकायतों के बावजूद बिल्डर और प्रबंधन…


Dharuhera News: यहां के सेक्टर 5 स्थित एम2के काउंटी हाईटस मे बिजली कटौती गंभीर समस्या बनती जा रही है। सोसायटी के लोगो का कहना है  बार-बार शिकायतों के बावजूद बिल्डर और प्रबंधन  कोई ठोस समाधान नहीं दे रही हैं, जिससे सोसायटी वासियों में रोष बढ़ता जा रहा है।

Advertisement

आरडब्लूए के प्रधान सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि  गर्मी और उमस के बीच छोटे बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को लगातार 18 घंटे बिजली गुल रही।  जिससे लोगों को काफी परेशानी झेलनी पडी।

आरडब्लूए का आरोप है कि बिल्डर सिर्फ रजिस्ट्रेशन के समय सुविधाओं का वादा करता है, लेकिन कब्जा मिलने के बाद समस्याओं से मुंह मोड़ लेता है। बार-बार कॉल और शिकायतों के बाद भी बिजली की स्थायी व्यवस्था नहीं की जा रही।Dharuhera News

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

 

प्रधान ने बताया जब कि बिल्डर के पास पावर कट होने पर फोन किया कहा कि पावर हाउस से बिजली नहीं दी जा रही है। जबकि धारूहेड़ा निगम कार्यालय से पता चला कि वहां से तो लाइट जारी है। यहीं पर कोई तकनीकी खराबी है।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

मंगलवार को 18 घंटे पावर कट रही जबकि चार दिन पहले भी छह घंटे पावर कट रही। पिछले चार साल से पावर कट की समस्या को लेकर परेशान है। बार बार शिकायतों के बावजूद कोई सुनवाई नहीं की जा रही है।
सुरेंद्र शर्मा, आरडब्लूए प्रधान एम2के काउंटी हाईटस
………………….

सभी मकानों में बिजली बोर्ड से ही आपूर्ति की जाती है। मंगलवार को बिजली बोर्ड से पावर काटी हुई थी। बिजली बोर्ड की ओर से कहा गया था कि आपके किसी केबल में कोई फाल्ट है। गुरुग्राम में मशीन बुलाकर केबल का हाइपो टेस्ट  कराया तो ठीक मिला। बाद में लाइट चालू कर दी गई थी।
बलबीर, मैनेजर एम2के बिल्डर धारूहेड़ा

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp