शनिवार, 7 नवम्बर 2026

नपा धारूहेड़ा की सख्ती, प्रतिबंधित पॉलीथीन जब्त कर दुकानदारों के काटे चालान

Written by: सुनील चौहान

Published:

धारूहेड़ा। नगर पालिका की ओर से पॉलीथीन मुक्त बनाने की दिशा में सख्त कदम उठाते हुए मंगलवार को अभियान चलाकर प्रतिबंधित पॉलीथीन जब्त की और नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों के…


नपा धारूहेड़ा की सख्ती, प्रतिबंधित पॉलीथीन जब्त कर दुकानदारों के काटे चालान
नपा धारूहेड़ा की सख्ती, प्रतिबंधित पॉलीथीन जब्त कर दुकानदारों के काटे चालान
Google News Follow us on Google

धारूहेड़ा। नगर पालिका की ओर से पॉलीथीन मुक्त बनाने की दिशा में सख्त कदम उठाते हुए मंगलवार को अभियान चलाकर प्रतिबंधित पॉलीथीन जब्त की और नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों के चालान काटे। नगर पालिका की टीम ने बाजार क्षेत्र, सब्जी मंडी और प्रमुख व्यावसायिक इलाकों में निरीक्षण किया, जहां कई दुकानों पर प्रतिबंधित पॉलीथीन का इस्तेमाल पाया गया।

Advertisement

कार्रवाई के दौरान बड़ी मात्रा में पॉलीथीन जब्त की गई और 11 दुकानदारों पर जुर्माना लगाया गया। नपा के सैनिटेरी अधिकारी विनय कोशिश ने बताया कि मंगलवार शाम को दरोगा शंकर लाल, सुपरवाईजर अनिल, तेज सिंह, राजबीर, प्रवीण पांचाल के साथ बाजार में पहुंचे। टीम ने पहले दुकानदारें को प्रतिबंधित सिंगल यूज पॉलीथीन के उपयोग नहीं करने पर जागरूक किया।

 

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

दुकानदारों को कपड़े और कागज के थैलों के इस्तेमाल के लिए भी प्रेरित किया। अधिकारियों ने कहा कि पॉलीथीन न केवल पर्यावरण के लिए खतरनाक है, बल्कि नालियों में फंसकर जलभराव की समस्या भी पैदा करती है। टीम ने दुकानों पर निरीक्षण किया तथा पोलिथीन जब्त कर 11 दुकानों के चालान किए। सचिव सुमित शर्मा ने बताया यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp