Rewari News : धारूहेड़ा- गांव खलियावास के रहने वाले कुलदीप यादव पुत्र मास्टर राजाराम को हरियाणा का शहरी स्थानीय निकाय विभाग द्वारा बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए कार्यपालक अभियंता (एक्शन) के पद पर पदोन्नति किया गया है पंचायत समिति सदस्य धीरज यादव ने बताया इससे पहले कुलदीप यादव गुड़गांव में एसडीओ के पद पर थे। पदोन्नति के तुरंत बाद उन्होंने जिला पंचकूला में अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है मंगलवार को वह अपने घर आए तो उनका बड़े ही गर्म जोशी के साथ स्वागत किया गया।
हरियाणा का शहरी स्थानीय निकाय विभाग द्वारा जारी आदेश पर पदोन्नति प्राप्त करने के बाद कुलदीप यादव ने विधिवत रूप से पदभार संभाल लिया है कार्यभार संभालने के बाद कार्यपालक अभियंता कुलदीप यादव ने कहा कि हरियाणा सरकार के नियमों एवं विभाग के निर्देशों एवं कानून के अनुसार पूरी निष्ठा ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्माण किया जाएगा ।
मंगलवार को वह अपने घर आए तो उनका स्वागत गांव वालों की तरफ से किया गया। कुलदीप यादव के कार्यपालक अभियंता बनने और नई जिम्मेदारी संभालने पर गांव के लोगों, शुभचिंतको एवं सहयोगियों ने खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई दी तथा उनके सफल एवं उज्जवल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी।
इस कार्यक्रम में पंचायत समिति सदस्य धीरज यादव मास्टर बीरसिंह ,रामकरण, शमशेर यादव लालचंद, समाजसेवी योगेश, लाल सिंह, मुकेश, इंद्रजीत, महेश, रामेहर, संदीप यादव, साहिल यादव, सुभाष, नरेंद्र खोला,राहुल, विपिन,तिरुपति देवी विमलi कांता आदि गणमान्य लोग शामिल थे।












