धारूहेड़ा: औद्योगिक कस्बे में 16 जुलाई का दिन कुछ खास होने वाला है। क्योकि भगवान श्री जगन्नाथ की शोभायात्रा एवं श्री श्याम पद निशान यात्रा का आयोजन 16 जुलाई 2026, गुरुवार को किया जाएगा। बता ये आयोजन श्री जगन्नाथ स्वामी चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में होगा।
शिव मंदिर से शुरू होगी यात्रा
आचार्य पंडित बाबूलाल ने बताया कि धारूहेड़ा में पहली बार भगवान श्री जगन्नाथ की शोभायात्रा एवं श्री श्याम पद निशान यात्रा निकाली जाएगी। धार्मिक आयोजन का शुभारंभ सुबह 9 बजे शिव मंदिर, सरकुलर रोड, धारूहेड़ा से होगा। शोभायात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः शिव मंदिर परिसर में ही पहुंचेगी।

शिवपुरा के समपान पर होगा भंडारा
आयोजकों के अनुसार शोभायात्रा के साथ श्री श्याम भक्तों की पद निशान यात्रा भी निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेंगे। धार्मिक ध्वज, भजन कीर्तन और जयकारों के बीच यात्रा नगरवासियों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगी। इसके बाद दोहपर विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी श्रद्धालुओं से प्रसाद ग्रहण करने की अपील की गई है।
श्री जगन्नाथ स्वामी चैरिटेबल ट्रस्ट ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर धार्मिक आयोजन को सफल बनाने का आग्रह किया है। आचार्य पंडित बाबूलाल पाराशर, राजेश शर्मा तथा श्याम शर्मा ने बताया 16 जुलाई को सात दिवसीय शिव पुराण का समापन होगा। इसी को लेकर श्री जगन्नाथ की शोभायात्रा एवं श्री श्याम पद निशान यात्रा व भंडारे का आयेाजन किया जाएगा।













