Dharuhera Election : धारूहेड़ा: बुधवार को धारूहेड़ा के 18 वार्ड पार्षदों व चेयरमैन की मतगणना किसी के कार्यालय में लठठू बांटे जा रहे है तो हार के गम में डूबा हुआ है। बुधवार को आए रिजल्ट में दो चौकाने वाले किस्से सामने आए है। क्या आप जानते जीते गए 18 वार्ड पार्षदों में सबसे कम उम्र और सबसे ज्यादा उम्र के पार्षद कौन है।
ये है सबसे कम उम्र का पार्षद: जेलदार परिवार के राव जय सिंह के बेटे अमन कुमार ने इस बार पहली बार वार्ड पार्षद का चुनाव लडा है। वार्ड नंबर 8 के उम्मीदवार अमन राव जिनकी उम्र मात्र 23 वर्ष है । अमन राव का कहना है कि पार्षद का चुनाव लड़ने का सोचा भी नहीं था, इस बार जब अमन राव के दादा हरियाणा पर्यटन निगम के पूर्व अध्यक्ष राव इन्दरपाल व नपा की पूर्व अध्यक्षा प्रेम राव ने उसे चुनाव लड़ने के लिए कहा और उसने फार्म भर दिया।
जानिए क्या लक्ष्य: अमन राव को दावा है जिस उम्मीद से मतदाताओं ने उनको जीत दर्ज करवाई है उनके विश्वास को कम नहीं होने देंगे। मतदाताओं के आशीर्वाद से वो नपा धारूहेंडा में सबसे कम उम्र की पार्षद बन गए। अब वार्ड के पिछड़ने पन को दूर करना ही उनका लक्ष्य रहेगा।Dharuhera Election

सबसे ज्यादा उम्र के पार्षद बने डीके शर्मा: बता दे वार्ड 2 डीके शर्मा दूसरी बार पार्षद बने है पिछली बार उनकी पत्नी कमलेश इसी वार्ड से पार्षद रही है। इस बार स्वयं डीके शर्मा ने चुनाव लडा जिसमें सबसे ज्यादा अंदर से जीत कर एक नया रिकोर्ड बनाया है। इतना ही अगर उम्र के हिसाब से देखे तो नपा के सबसे ज्यादा उम्र के डीके शर्मा ही है।












