Big Accident in Rewari: राजस्थान के दो युवकों की दर्दनाक मौत

लेखक: Best24News
प्रकाशित: 11 सितंबर 2026, 10:23 PM
ACCIDENT NEWS

Big Accident in Rewari: हरियाणा के जिला रेवाड़ी के गांव माजरा के नजदीक मुर्गियों से भरे कैंटर को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। देर रात हुए इस सडक हादसे में दो युवकों की मौके पर मौत हो गई। हादसे के वाहन चालक फरार हो गया। मृतकों की पहचान मुकेश पुत्र मंदरूप व मुकेश पुत्र मायाराम निवासी भैसावता खुर्द राजस्थान के रूप में हुई है।

बता दे राजस्थान के भैसावता खुर्द के रहने वाला मुकेश व मुकेश कुमार केंटर लेकर नारनौल से रेवाड़ी आ रहे थे कि कैंटर गांव माजरा के नजदीक पहुंचा, तो किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिससे केंटर में सवार दो युवक घायल हो गए। दोनो अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन वहां दोनो को मृतक घोषित कर दिया गया।

पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सोंपा: पुलिस ने बताया कि कैंटर में सवार दो युवकों की मौके पर मौत हो गई। पुलिस द्वारा दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सोंप दिया है। Big Accident in Rewari

Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now