सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

Dharuhera crime: लाखों रूप्ए के जेवरात ओना पोने दामों में खरीदे: सुनार को लिया रिमांड पर

Written by: Best24News

Published:

Dharuhera crime: सीआईए धारूहेड़ा टीम को एक बडी सफलता मिली है। टीम ने मुस्तैदी से काम करते हुए गत 24 अप्रैल को गांव खरखड़ा में हुई एक बड़ी चोरी की वारदात में…


Dharuhera crime: सीआईए धारूहेड़ा टीम को एक बडी सफलता मिली है। टीम ने मुस्तैदी से काम करते हुए गत 24 अप्रैल को गांव खरखड़ा में हुई एक बड़ी चोरी की वारदात में संलिप्त दूसरे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार किए गए आरोपी पहचान राजस्थान के जिला झालाबाद के खानपुर सुंदर नगर कालोनी निवासी विनोद कुमार के रूप में हुई है। आरोपी को शनिवार को अदालत पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

Advertisement

24 अप्रैल को हुई थी खरखडा में चोरी: बता दे कि गांव खरखड़ा निवासी अनूप यादव ने अपनी शिकायत में बताया था कि वह पेशे से ट्रांसपोर्टर हैं। गत 24 अप्रैल को वह अपने घर को ताला लगाकर धारूहेड़ा ट्रांसपोर्ट यूनियन में गया था और उनके परिवार के सदस्य किसी काम से पाटोदी गए थे। दोपहर करीब 3 बजे जब वे घर लौटे तो कमरों के ताले टूटे मिले दरवाजे खुले हुए थे। कमरे में रखा सारा सामान बिखरा पड़ा था।Dharuhera crime

घर से ये सामान हुआ चोरी: बता दे कि 24 अप्रैल को दिनदहाडे संदूक में रखा एक बैग गायब था, जिसमें 2 लाख रुपये नकद, दो सोने की चेन, एक सोने का हार, 2 जोड़ी झुमके, 2 अंगूठी, 1 कुंडल, 1 मंगलसूत्र और 4 जोड़ी चांदी की पाजेब थीं।

Advertisement

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी नई अनाज मंडी में बाजरा खरीद का शेड्यूल: जानिए आज किन गांवों का नंबर

जानिए कैसे किया घर में प्रवेश: पुलिस ने बताया कि मकान के पीछे से दीवार कूदकर अंदर घुसे थे और इस वारदात को अंजाम दिया था। थाना धारूहेड़ा में ट्रांसपोर्टर के बयान पर का मामला दर्ज कर लिया था तथा इस चोर गिरोह में संलिप्त मुख्य आरोपी राकेश कालबेलिया (निवासी गांव लोयचा, जिला बूंदी, राजस्थान) को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। इतना ही नहीं पुलिस ने आरोपी राकेश के कब्जे से चोरी की गई राशि में से 1 लाख 6 हजार रुपये की नकदी और चोरी हुए सभी सोने के जेवरात भी बरामद कर लिए थे।

 

ये भी पढ़ें:वंदे मातरम्” कविता से राष्ट्रीय पटल पर गौरवान्वित शिक्षाविद मनोज वशिष्ठ का विद्यालय में भव्य अभिनंदन

रिमांड में हुआ दूसरा बडा खुलासा: गिरफ्तार आरोपी राकेश कालबेलिया ने पुलिस द्वारा पूछताछ के दौरान कबूला कि उसने चोरी की गई 4 जोड़ी चांदी की पाजेब राजस्थान के जिला झालावाड़ के खानपुर सुंदर नगर कॉलोनी निवासी सुनार विनोद कुमार को बेच दी थीं। जो इस मामले में सीआईए धारूहेड़ा ने दूसरे आरोपी सुनार विनोद कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया है।

 

तीन दिन रिमांड पर: पुलिस ने आरोपी विनोद को अदालत में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान आरोपी से चोरी की गई चांदी की पाजेब बरामद की जाएंगी और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं पर गहनता से पूछताछ की जाएगी।

ये भी पढ़ें:राजपूत महासभा धारूहेड़ा की बैठक में फैसला, 20 अक्टूबर को सामूहिक रूप से मनाया जाएगा दशहरा

 

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

Related News

WhatsApp