सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

Breaking News: धारूहेड़ा से लापता दो नाबालिग बहनें भिवाड़ी में मिलीं

Written by: Best24News

Published:

Breaking News: धारूहेड़ा : यहां के बास रोड सेव लापता हुई दो नाबालिग बहनों को पुलिस ने राजस्थान के भिवाड़ी क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया। दोनों बहनें टपूकड़ा के पास गोलपुर…


THANA DHARUHERA
धारूहेड़ा थाना
Google News Follow us on Google

Breaking News: धारूहेड़ा : यहां के बास रोड सेव लापता हुई दो नाबालिग बहनों को पुलिस ने राजस्थान के भिवाड़ी क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया। दोनों बहनें टपूकड़ा के पास गोलपुर क्षेत्र में मिलीं।

Advertisement

पुलिस के अनुसार घर से निकलने के बाद दोनों बहनें दो दिन तक बाबा मोहनराम मंदिर में रुकी रहीं। शुक्रवार सुबह वे मंदिर से पैदल निकलीं और राजस्थान में टपूकड़ा के पास गोलपुर पहुंच गईं, जहां लोगों की सूचना पर पुलिस सक्रिय हुई।

दोनो बहनों रहती है धारूहेड़ा: बता दे कि राजस्थान के कोटा जिले के गांव गोयंदा निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी थी कि उसकी 10 वर्षीय और 7 वर्षीय दो बच्चियां पिछले करीब एक माह से अपने चाचा के पास बॉस रोड धारूहेड़ा में रह रही थीं। इसी दौरान एक व्यक्ति उन्हें अपने साथ ले गया, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में तलाश अभियान शुरू कर दिया।

Advertisement

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी नई अनाज मंडी में बाजरा खरीद का शेड्यूल: जानिए आज किन गांवों का नंबर

बेटियां मिलने पर मिली राहत: पुलिस ने दोनों बच्चियों को सकुशल बरामद कर राहत की सांस ली। इसके बाद परिजनों को सूचना देकर बच्चियों को उनके हवाले कर दिया गया। बच्चियों के सुरक्षित मिलने पर परिवार ने पुलिस का आभार जताया। वहीं पुलिस मामले की पूरी जांच में जुटी हुई है। दोनो बेटियों के मिलने से पुलिस को भी राहत मिली है।

ये भी पढ़ें:वंदे मातरम्” कविता से राष्ट्रीय पटल पर गौरवान्वित शिक्षाविद मनोज वशिष्ठ का विद्यालय में भव्य अभिनंदन

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

Related News

WhatsApp