Election Dharuhera: धारूहेड़ा: औद्योगिक कस्बे में इस बार 18 वार्डों के लिए 27 बूथ बनाए गए है। हर साला मतदान के चलते बीमार व दिव्यांग के मतदान के लिए स्पेशल सुविधाएं दी जाती है लेकिन धारूहेड़ा में इस बार निकाय चुनाव में ऐसी सुविधा नहीं दी गई। सुविधाओं को लेकर एक बार फिर चुनाव आयोग पर सवाल उठाए जा रहे है।Election Dharuhera
वार्ड 3 में सेक्टर चार की रहने वाली राजरानी दिव्यांग जो अपने परिवार के साथ कार में आई लेकिन बूथ व्हील चेयर व कोई अन्य व्यवस्था नहीं होने के चलते मतदान करने में काफी परेशानी झेलनी पडी। कोई व्यवस्था नहीं होने के चलते मतदाताओं मे काफी रोष दिखाई दिया।

एजेंट बैठाए बाहर धूप में: धारूहेड़ा के RDS SCHOOL DHARUHERA के एक बूथ एक अहम मामला सामने आया। बूथ के एजेंटों को अंदर प्रवेश नहीं किया गया जिसके चलते वे बाहर धूप में बैठे रहे। सबसे अहम बात यह है मोबाइल फोन की नहीं होने चलते लोग बड़े परेशान रहे। काफी देर तक विरोध करने के बाद पोलिंग अधिकारी ने उनको अंदर प्रवेश नहीं दिया। पोलिंग अधिकारी के इस रवैये को लेकर लोग काफी परेशान रहे। पोलिंग अधिकारी का कहना है अंदर जगह ही नहीं है वह कैसे बैठाए। करीब दो घंटे बाद वहां पर टेंट से पर्दा लगाया ताकि धूप से राहत मिल सके।
चार वार्ड अति संवेदनशील: धारूहेड़ा में वार्ड 8, 10, 11 व 12 के बूथ अतिसंवेदनशील बनाए गए थे। सुरक्षा व्यवस्था के चलते इस बूथों पर स्पेशल पुलिस फोर्स तैनात की गई है। धारूहेड़ा में 62 वार्ड पार्षद तथा चेयरमैन के लिए 6 प्रत्याशी मैदान में है। चेयरमैन के लिए अजय जांगडा व प्रदीप खोला नए प्रत्याशी है जबकि दिनेश मुकदम, बाबूलाल लांबा, कुमारी राज व पूर्व चेयरमैन कंवर सिंह पिछले बार भी प्रत्याशी थे।
काग्रेस प्रत्याशीा ने लगाया ये आरोप: चुनाव के चलते चेयरमैन प्रत्यायी कुमारी राज ने आरोप लगाया है भापजा के लोग पैसे देकर बोट खरीद रहे है। सबसे अहम बात यह है उन पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। जबकि आमजनता को बूथ के दूर भगाया जा रहा है। सरेआम बूथ के पास ही भंडारा चलाया जा रहा जो नियमो की अवहेलना है।























