Dharuhera Bus stand: चेतावनी का कोई असर नही, नही हटाए अवैध कब्जे ?

प्रकाशित: 30 जून 2026, 2:44 PM
धारूहेड़ा में लंबे समय से लंबित नए बस स्टैंड के निर्माण कार्य जोरो से चल रहा है

Dharuhera Bus stand: धारूहेड़ा में बन रहे आधुनिक बस स्टैंड सरकारी जमीन पर आस पास की कोलानियों के कई लोगो ने वर्षों से कब्जा किया हुआ है। दो बार नोटिस देने के बावजूद कब्जे नही हटाए गए है। एक माह एक बार फिर हरियाणा रोडवेज सख्त रुख अपनाया है। विभाग ने कब्जाधारियों को अंतिम नोटिस जारी करते हुए सात दिनों के भीतर जमीन खाली करने को कहा है। अब सवाल यह है चार दिन बीतने पर अभी तक एक भी कबजा नही हटा हैंDharuhera Bus stand

17 लोगो ने किया है अवैध कब्जे

विभागीय अधिकारियों के अनुसार बस स्टैंड धारूहेड़ा की जमीन पर 17 लोगों ने मकान बनाकर कब्जा कर रखा है। इन्हें पहले भी नोटिस दिए जा चुके हैं, लेकिन अब जारी किया गया नोटिस अंतिम माना जा रहा है। यदि निर्धारित समय तक कब्जा नहीं हटाया गया तो प्रशासन बिना किसी अतिरिक्त सूचना के अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करेगा।Dharuhera Bus stand

धारूहेड़ा बस स्टैंड का कितना काम हुआ पूरा, जानिए कब तक डेड लाईन
धारूहेड़ा बस स्टैंड का कितना काम हुआ पूरा, जानिए कब तक डेड लाईन

अतिक्रमण हटाने को लेकर प्रशासन की टूटी नींद

सबसे अहम बात यह है अब प्रशसन की नींद टूटी है। इसको लेकर अब चेतावनी दी है कि तय समय में कब्जा नहीं हटाने पर प्रशासन कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण हटाएगा और अभियान पर आने वाला पूरा खर्च भी संबंधित लोगों से ही वसूला जाएगा।Dharuhera Bus stand

आधुनिक सुविधाओं वाला बस स्टैंड बनेगा

धारूहेड़ा में करीब 12 करोड़ रुपये की लागत से नया बस स्टैंड तैयार किया जा रहा है। लगभग 6 एकड़ क्षेत्र में विकसित होने वाली इस परियोजना में 4.5 एकड़ जमीन पर मुख्य भवन, यात्री प्रतीक्षालय, बस प्लेटफॉर्म और अन्य सुविधाएं बनाई जा रही हैं। शेष भूमि को पार्किंग, हरित क्षेत्र और सार्वजनिक सुविधाओं होगीDharuhera Bus stand

 

 

नया बस स्टैंड तैयार होने के बाद धारूहेड़ा और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। बेहतर बस संचालन, व्यवस्थित पार्किंग और सुरक्षित यात्री सुविधाओं से रोजाना सफर करने वाले हजारों लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। स्थानीय व्यापार और क्षेत्र के विकास को भी इस परियोजना से बढ़ावा मिलेगा।Dharuhera Bus stand

रोडवेज Rewari GM  ने थमाए नोटिस

रोडवेज जीएम निरंजन शर्मा ने कहा कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा स्वीकार नहीं किया जाएगा। सभी कब्जाधारियों को अंतिम अवसर दिया गया है। यदि सात दिन के भीतर जमीन खाली नहीं की गई तो विभाग प्रशासन के सहयोग से कब्जे हटाएगा और कार्रवाई का पूरा खर्च भी संबंधित लोगों से वसूला जाएगा।

सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक हैं। उन्होंने रेवाड़ी और हरियाणा के लोगों तक ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें हिंदी में पहुँचाने के उद्देश्य से इस वेबसाइट की शुरुआत की। 2018 ये यह न्यूज पोर्टल जारी है। हर खबर तथ्यों की जाँच के बाद ही प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now