back to top
Home Crime News Dharuhera accident: दूसरे दिन भी नही हुई पहचान, हाथ पर खुदा है...

Dharuhera accident: दूसरे दिन भी नही हुई पहचान, हाथ पर खुदा है सुशील कुमार

0
2

Dharuhera accident: बास रोड के पास रविवार रात को एक अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की दूसरे दिन भी पहचान नहीं हो पाई है । मृतक के हाथ पर सुशील कुमार खुदा हुआ है।Dharuhera accident

थाना धारूहेड़ा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल रेवाड़ी में रखा हुआ है। मामले की जांच की जा रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि हादसे में शामिल वाहन और मृतक की पहचान की जा सके। उम्र करीब 35 से 38 साल है।उसके शरीर पर काले रंग की जैकेट है।Dharuhera accident

पुलिस का कहना है कि पहचान होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने बताया कि बास रोड पर अवैध सब्जी मंडी लगती है जिसके चलते नंदरामपुरबास की ओर जाने वाला रोड बंद हो जाता है । यहां से गुजरने वाले वाहनों से भीड़ के चलते आये दिन हादसे हो रहे है। एक माह के दौरान यहां पर चार व्यक्ति घायल, जबकि एक की मोत हो चुकी है।