गुरूवार, 12 नवम्बर 2026

Dera Sacha Sauda Chief at Sirsa Dera फरलो पर आकर डेरा प्रमुख ने दिये ऑनलाइन दर्शन, कही ये बड़ी बात

Written by: सुनील चौहान

Published:

Dera Sacha Sauda Chief at Sirsa Deraसिरसा। डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह बुधवार सुबह सिरसा स्थित डेरा मुख्यालय पहुंच गए। डेरा प्रमुख के सिरसा पहुंचने की जानकारी मिलते ही उनके समर्थकों…


Haryana News Young man dies due to drug overdose body found in toilet in this village of Sirsa 9 1
Haryana News Young man dies due to drug overdose body found in toilet in this village of Sirsa 9 1
Google News Follow us on Google

Dera Sacha Sauda Chief at Sirsa Deraसिरसा। डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह बुधवार सुबह सिरसा स्थित डेरा मुख्यालय पहुंच गए। डेरा प्रमुख के सिरसा पहुंचने की जानकारी मिलते ही उनके समर्थकों में खुशी दौड़ गई। उधर डेरा में पहुंचने के बाद डेरा प्रमुख ने अपने सोशल मीडिया चेनल पर ऑनलाइन आकर डेरा अनुयायियों को दर्शन दिए।

Dera Sacha Sauda Chief at Sirsa Dera डेरा प्रमुख ने कहा कि एक बार फिर से आपकी सेवा में हाजिर हुए हैं। ये महीना स्थापना माह है, इसकी आपको बहुत बहुत बधाई हो। साईं जी की सेवा का महीना है, इसमें सेवा करनी है। हाथ जोड़कर विनती वही है आपको अपने घरों में रहना है, अपनी अपनी जगह पर रहना है। जैसा आपको जिम्मेवार कहेंगे, वैसे करना है। साध संगत पर हमें गर्व है वो जैसा कहते हैं वैसा मानती है। भगवान आपको घरों में बहुत बहुत खुशियां दें।

https://www.facebook.com/share/r/16WauEzi4W/

ये भी पढ़ें:Haryana News: मतदाताओं को नाम जुड़वाने का सुनहरा मौका, जानिए क्या करना होगा ?

डेरा प्रमुख इस वीडियो में पहले के मुकाबले काफी फिट नजर आ रहे हैं। डेरा प्रमुख को 13वीं बार फरलो मिली है। डेरा प्रमुख के सिरसा डेरे में पहुंचते ही पुलिस की ओर से सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

डेरा प्रबंधन कमेटी ने भी डेरा अनुयायियों से आग्रह किया है कि वे अपने घरों में ही रहें और जो भी निर्देश हो उनकी पालना करें।

ये भी पढ़ें:Good News : इन किसानों को प्रति एकड मिलेगा 1200 रूपए , बस ये करना होगा काम

वहीं डेरा सच्चा सौदा के प्रवक्ता जितेंद्र खुराना ने कहा कि डेरा प्रमुख को स्टेट आर्थिरिटी द्वारा 21 दिनों की फरलो दी गई है। डेरा प्रमुख को निर्धारित नियमानुसार ही फरलो दी गई है। इस दौरान डेरा प्रमुख सिरसा आश्रम में रहेंगे।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp