मंगलवार, 3 नवम्बर 2026

 Electricity Department Action: इस राज्य में बजली बिल बकाया उपभोक्ताओ के कटेंगे कनेक्शन , नोटिस जारी

Written by: Best24News

Published:

Electricity Department Action: झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने रांची के 6 हजार उपभोक्ताओं को बिजली बिल बकाया को लेकर लीगल नोटिस भेजा है. यह नोटिस उन उपभोक्ताओं को दिया गया…


Electricity Department Action
Electricity Department Action
Google News Follow us on Google

Electricity Department Action: झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने रांची के 6 हजार उपभोक्ताओं को बिजली बिल बकाया को लेकर लीगल नोटिस भेजा है. यह नोटिस उन उपभोक्ताओं को दिया गया है. जिनका बकाया ₹10,000 से ₹25,000 या उससे भी ज्यादा है. विभाग ने साफ कहा है कि अगर तय समय तक बकाया जमा नहीं किया गया, तो बिजली काटने और कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Advertisement

डोरंडा, कोकर, सेंट्रल सहित कई डिविजनों के उपभोक्ता शामिल
ये नोटिस डोरंडा डिविजन, सेंट्रल डिविजन, कोकर डिविजन, रांची पूर्वी व पश्चिमी विद्युत प्रमंडल और न्यू कैपिटल डिविजन के एसडीओ स्तर के अधिकारियों द्वारा भेजे गए हैं. स्मार्ट मीटर लगने के बाद विभाग राजस्व वसूली को लेकर सख्त हुआ है और बकाया वसूली पर विशेष ध्यान दे रहा है.

फिलहाल धीमा है बिजली कटने का अभियान
JBVNL अधिकारियों के अनुसार मई महीने में बिजली काटने की कार्रवाई धीमी चल रही है. फिलहाल सिर्फ कुछ उपभोक्ताओं की ही बिजली काटी गई है. विभाग अभी जागरुकता अभियान चलाकर लोगों से बकाया भरने की अपील कर रहा है. जून से कार्रवाई की रफ्तार तेज कर दी जाएगी.

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

उपभोक्ता यहां से ले सकते हैं सहायता
अगर किसी उपभोक्ता को बिल से जुड़ी समस्या है या संपर्क में दिक्कत है तो वे नीचे दिए गए तरीकों से मदद प्राप्त कर सकते हैं:

निकटतम बिजली कार्यालय जाकर मोबाइल नंबर लिंक कराएं.
व्हाट्सऐप नंबर 9155029417 पर बिल की फोटो या उपभोक्ता संख्या भेजें.
टोल फ्री नंबर 1912 पर कॉल कर शिकायत या जानकारी लें.
ऐसे जानें अपना बकाया बिजली बिल
उपभोक्ता घर बैठे बकाया बिल की जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं:

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

इसके बाद बकाया बिल की जानकारी स्क्रीन पर मिल जाएगी. जिसे आप तुरंत भुगतान भी कर सकते हैं.
JBVNL के व्हाट्सऐप नंबर 9431135503 पर ‘Hi’ लिखकर भेजें.
फिर रिकमेंडेड सर्विस का चयन करें.
‘बिल रिलेटेड’ विकल्प चुनें.
अपना बिजली खाता नंबर दर्ज करें.
यह भी पढ़े:

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp