गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Delhi Weather: दिल्ली की हवा हुई बेहद खराब, AQI 347 तक पहुंचा, दिवाली के बाद धुंध और प्रदूषण ने लोगों को किया परेशान

Written by: Best24News

Published:

Delhi Weather: दिल्ली की हवा की गुणवत्ता इस समय बेहद खराब बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 347 रिकॉर्ड किया गया…


Delhi Weather: दिल्ली की हवा की गुणवत्ता इस समय बेहद खराब बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 347 रिकॉर्ड किया गया है, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है। दिवाली की आतिशबाजी के बाद सोमवार की रात और मंगलवार सुबह दिल्ली के आसमान में धुंध और जहरीली हवा छाई रही। अधिकतर मॉनिटरिंग जोन का AQI या तो ‘बहुत खराब’ या ‘गंभीर’ स्तर पर पहुंच गया है। बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए प्रदूषण रोकने के उपाय और कड़े किए जा सकते हैं।

Advertisement

मौसम के लिहाज से दिल्ली में सोमवार को आसमान साफ रहा और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार को सुबह का तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ जबकि दिन में दोपहर तक तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।

इस बीच, मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अन्य राज्यों में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के कुछ हिस्सों में आज भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल, माहे, लक्षद्वीप और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश की संभावना बताई गई है। इसके अलावा ओडिशा, तेलंगाना, केरल, अंदरूनी कर्नाटक, लक्षद्वीप और अंडमान-निकोबार में तेज हवाओं और गरज के साथ बारिश का अनुमान है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

दिल्ली की खराब एयर क्वालिटी और अन्य राज्यों में मौसम की चुनौती को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने और प्रदूषण व मौसम संबंधी अलर्ट का पालन करने की सलाह दी जा रही है।

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp