बुधवार, 4 नवम्बर 2026

Delhi to Katra Expressway: हरियाणा से होकर गुजरेगा ये नया एक्सप्रेसवे, दिल्ली से कटरा पहुंचने में लगेंगे सिर्फ 6 घंटे

Written by: Best24News

Published:

Delhi to Katra Expressway: देशभर में बेहतर कनेक्टिविटी के लिए एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जा रहा है। एक्सप्रेसवे किसी भी राज्य और देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। इन दिनों…


Delhi to Katra Expressway: देशभर में बेहतर कनेक्टिविटी के लिए एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जा रहा है। एक्सप्रेसवे किसी भी राज्य और देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है।

Advertisement

इन दिनों कई राज्यों में एक्सप्रेसवे के जाल बिछाए जा रहे हैं। इसी बीच अब दिल्ली कटरा एक्सप्रेसवे को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। ये एक्सप्रेसवे हरियाणा के झज्जर जिले के जसोर खेड़ी से शुरू होकर जम्मू के कटरा तक जाएगा।

हरियाणा के हिस्से में पूरा हुआ काम
650 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेसवे का निर्माण पिछले 8 साल से हो रहा है। हालांकि भूमि अधिग्रहण और अन्य तकनीकी चुनौतियों के कारण इस परियोजना में देरी हुई है। इस परियोजना का एक हिस्सा हरियाणा से होकर गुजरता है। जोकि पूरा हो चुका है। ये 113 किलोमीटर लंबा है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

भूमि अधिग्रहण की वजह से हो रही है देरी
यह हाईवे कई राज्यों से होकर गुजरेगा। इसमें कुल 17 भाग और 3 छोटी सड़कें शामिल हैं। परियोजना को पूरा होने में लगातार देरी हो रही है। इस परियोजना में सबसे बड़ी चुनौती भूमि अधिग्रहण की है।

अब 35 लाख की लागत से तैयार होगा एक्सप्रेसवे
कई राज्यों में किसानों द्वारा जमीन नहीं छोड़ी जा रही है क्योंकि उन्हें उचित मुआवजा नहीं मिल रहा है। इस समस्या के कारण भी परियोजना की लागत बढ़ गई है। पहले जहां इस हाईवे का निर्माण 25 हजार करोड़ रुपये में होना था, वहीं अब इसकी लागत बढ़कर 35 हजार करोड़ रुपये हो गई है।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

6 घंटे में पूरा होगा दिल्ली से कटरा का सफर
बता दें कि इस एक्सप्रेसवे के निर्माण के बाद दिल्ली से अमृतसर और कटरा के बीच की दूरी घट जाएगी और यात्रा का समय भी कम हो जाएगा। यात्री महज 6 घंटे में दिल्ली से कटरा का सफर तय कर सकेंगे। साथ ही क्षेत्र के आर्थिक विकास को भी बढ़ावा मिलेगा। इस परियोजना के तैयार होने के बाद कटरा जैसे धार्मिक स्थलों पर आसानी से पहुंचा जा सकेगा।

 

 

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp