शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026

Delhi Pollution: दिल्ली में प्रदूषण की चपेट, गंभीर AQI ने बढ़ाई सांस की तकलीफ, जानिए कब तक रहेगा असर

Written by: Best24News

Published:

Delhi Pollution:  राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रदूषण का संकट सोमवार सुबह भी गंभीर बना रहा। राजधानी के ज्यादातर इलाकों में हवा की गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में दर्ज की गई है। वहीं…


Delhi Pollution: दिल्ली में प्रदूषण की चपेट, गंभीर AQI ने बढ़ाई सांस की तकलीफ, जानिए कब तक रहेगा असर
Delhi Pollution: दिल्ली में प्रदूषण की चपेट, गंभीर AQI ने बढ़ाई सांस की तकलीफ, जानिए कब तक रहेगा असर
Google News Follow us on Google

Delhi Pollution:  राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रदूषण का संकट सोमवार सुबह भी गंभीर बना रहा। राजधानी के ज्यादातर इलाकों में हवा की गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में दर्ज की गई है। वहीं कुछ संवेदनशील क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) गंभीर श्रेणी तक पहुंच गया, जिससे दिल्लीवासियों के लिए सांस लेना मुश्किल हो गया है।

Advertisement

खतरनाक स्तर पर पहुंचा प्रदूषण

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) द्वारा सोमवार सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के मुताबिक नरेला और रोहिणी जैसे इलाकों में AQI 400 के पार पहुंच गया है, जो बेहद खतरनाक माना जाता है। नरेला का AQI 405 और रोहिणी का 404 दर्ज किया गया। इस स्तर की हवा स्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक होती है।

राजधानी के अन्य इलाकों में भी खराब स्थिति

दिल्ली के कई अन्य प्रमुख इलाकों में भी हवा की गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में रही, जहां AQI 300 से 400 के बीच रहा। वज़ीरपुर में 393, आईटीओ और मुंडका में 392, अशोक विहार में 390, चांदनी चौक में 383, आनंद विहार में 382, आरके पुरम में 364, द्वारका सेक्टर 8 और ओखला फेज 2 में 354, बुराड़ी में 346 और नजफगढ़ में 321 का AQI रिकॉर्ड किया गया।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

स्वास्थ्य के लिए बड़ा खतरा

इतनी खराब और गंभीर श्रेणी की हवा फेफड़ों की बीमारियों से जूझ रहे लोगों के साथ-साथ सामान्य स्वस्थ व्यक्तियों के लिए भी खतरनाक होती है। डॉक्टरों और विशेषज्ञों ने लोगों को जरूरी होने तक घर के अंदर रहने, मास्क पहनने और बाहर शारीरिक गतिविधि से बचने की सलाह दी है।

नियमों का उल्लंघन बढ़ा प्रदूषण

हालांकि दिल्ली सरकार ने ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) लागू किया है, लेकिन ज़मीनी स्तर पर इसके नियमों का उल्लंघन लगातार जारी है। इसका असर यह हुआ है कि प्रदूषण के स्तर में कोई खास कमी नहीं आ रही है और दिल्ली की हवा रोजाना खराब होती जा रही है।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp