Delhi Police Constable Recruitment: देश के युवा जो दिल्ली पुलिस (Delhi Police) में शामिल होना चाहते हैं उनके लिए बड़ी खुशखबरी है। दिल्ली पुलिस में 7565 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन प्रक्रिया 22 सितंबर 2025 से शुरू हुई थी और पहले अंतिम तिथि 21 अक्टूबर 2025 निर्धारित थी।Delhi Police Jobs
अब जो युवा समय पर आवेदन नहीं कर पाए थे उनके लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने इसके लिए ऑफिशियल नोटिस जारी कर दिया है। नई अंतिम तिथि अब 31 अक्टूबर 2025 है। इच्छुक उम्मीदवार इस तारीख तक आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन की प्रक्रिया Delhi Police Jobs
सबसे पहले SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
ये भी पढ़ें:HKRN Jobs 2026: भिवाड़ी, बावल व धारूहेड़ा में निकली भर्ती , 32,400 रुपये तक मिलेगी सैलरी
वेबसाइट के होम पेज पर Apply Link पर क्लिक करें और दिल्ली पुलिस भर्ती से संबंधित लिंक चुनें।
नए उपयोगकर्ताओं के लिए New User? Register Now पर क्लिक करके मांगी गई जानकारी दर्ज करें और रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
ये भी पढ़ें: Railway Jobs: रेलवे में आई बंपर भर्ती, जानिए योग्यता व पदों की संख्या
रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करके बाकी विवरण भरें।
निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करें।
आवेदन पूरी तरह भरने के बाद फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखें।
ये भी पढ़ें:टीएमकेओसी लाइव क्विज में कैथल के जतिन पुनिया विजेता, गोकुलधाम सेट पर मिलेगा जाने का मौका
इस अवसर का लाभ उठाकर युवा अब 31 अक्टूबर 2025 की रात 11 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। यह दिल्ली पुलिस में शामिल होने का सुनहरा मौका है।Delhi Police Jobs

