शनिवार, 7 नवम्बर 2026

Delhi News: राजधानी दिल्ली का नया चेहरा, अब 11 से बढ़कर होंगे 13 जिले, पूरी लिस्ट देखें

Written by: Best24News

Published:

Delhi News: दिल्ली सरकार राजधानी के प्रशासन को और ज्यादा आसान, तेज और जनता के लिए सुविधाजनक बनाने की योजना बना रही है। इस योजना के तहत दिल्ली के वर्तमान 11 राजस्व…


Delhi News: राजधानी दिल्ली का नया चेहरा, अब 11 से बढ़कर होंगे 13 जिले, पूरी लिस्ट देखें
Delhi News: राजधानी दिल्ली का नया चेहरा, अब 11 से बढ़कर होंगे 13 जिले, पूरी लिस्ट देखें
Google News Follow us on Google

Delhi News: दिल्ली सरकार राजधानी के प्रशासन को और ज्यादा आसान, तेज और जनता के लिए सुविधाजनक बनाने की योजना बना रही है। इस योजना के तहत दिल्ली के वर्तमान 11 राजस्व जिलों की संख्या बढ़ाकर 13 कर दी जाएगी। साथ ही सब-डिवीजन यानी एसडीएम ऑफिस की संख्या भी 33 से बढ़ाकर 39 की जाएगी। सरकार का मानना है कि इस बदलाव से लोगों को सरकारी सेवाएं जल्दी और बेहतर तरीके से मिलेंगी और उन्हें कई दफ्तरों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Advertisement

दिल्ली कैबिनेट ने इस प्रस्ताव को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। अब इसे उपराज्यपाल (एलजी) के पास भेजा जाएगा। जब एलजी की अनुमति मिल जाएगी, तभी नई जिलावार व्यवस्था को लागू किया जाएगा। योजना के अनुसार, हर जिले में मिनी सचिवालय बनाए जाएंगे, जहां कानून-व्यवस्था के अलावा बाकी सभी विभागों के काम एक ही जगह निपटेंगे। इससे जनता को कई दफ्तरों के चक्कर लगाने की परेशानी खत्म हो जाएगी।

नई जिलाबंदी नगर निगम के 11 जोनों को आधार बनाकर की गई है। इसमें सदर जोन का नाम बदलकर पुरानी दिल्ली जिला रखा जाएगा। यमुना के पार के पूर्वी और उत्तर-पूर्वी जिलों को मिलाकर दो नए जिले शाहदरा उत्तर और शाहदरा दक्षिण बनाए जाएंगे। मौजूदा उत्तरी जिला अब सिविल लाइंस और पुरानी दिल्ली में विभाजित होगा। दक्षिण-पश्चिम जिले का बड़ा हिस्सा नए नजफगढ़ जिले में शामिल होगा।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

प्रस्तावित नए जिलों में पुरानी दिल्ली, मध्य दिल्ली, नई दिल्ली, सिविल लाइंस, करोल बाग, केशव पुरम, नरेला, नजफगढ़, रोहिणी, शाहदरा दक्षिण, शाहदरा उत्तर, दक्षिण जिला और पश्चिम जिला शामिल हैं।

इस योजना से दिल्ली की बढ़ती आबादी को देखते हुए प्रशासनिक कामकाज में काफी सुधार होगा। लोगों को सरकारी कामों के लिए समय और पैसे की बचत होगी क्योंकि सेवाएं उनके करीब पहुंचेंगी। फाइलों का निपटारा जल्दी होगा, दफ्तरों में भीड़ कम होगी और प्रशासनिक कामकाज में पारदर्शिता बढ़ेगी। विशेषज्ञों के अनुसार, यह नई जिलेबंदी दिल्ली प्रशासन को और अधिक चुस्त, आधुनिक और सुगम बनाएगी। यह कदम राजधानी के लिए बहुत जरूरी है ताकि बढ़ती आबादी की जरूरतों को बेहतर तरीके से पूरा किया जा सके।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp