मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Delhi News: दिल्ली में सस्ते टमाटर की राहत, NCCF स्टॉल पर मिल रहे किफायती भाव पर टमाटर और प्याज

On: November 27, 2025 5:31 PM
Follow Us:
Delhi News: दिल्ली में सस्ते टमाटर की राहत, NCCF स्टॉल पर मिल रहे किफायती भाव पर टमाटर और प्याज

Delhi News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में टमाटर की कीमतों में हो रही तेजी के बीच एक अच्छी खबर सामने आई है। पिछले एक सप्ताह में टमाटर के थोक और खुदरा दामों में 25 से 30 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हुई है। जहाँ एक सप्ताह पहले टमाटर 40 से 50 रुपये प्रति किलो बिक रहा था, वहीं अब इसकी कीमत बढ़कर 60 से 70 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है।

महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में हुई बेमौसम बारिश से टमाटर की फसल को काफी नुकसान हुआ है, जिससे बाजार में इसकी कमी और कीमतों में उछाल आया है। नई फसल अगले महीने तक बाजार में नहीं पहुंचेगी, इसलिए फिलहाल कीमतें इसी स्तर पर बनी रहने की संभावना है। खास बात यह है कि आजादपुर फल एवं सब्जी मंडी में पिछले लगभग दस दिनों से टमाटर की आवक घटती जा रही है, जिसका असर दामों पर भी साफ दिख रहा है।

शादी-ब्याह के सीजन के कारण भी टमाटर की मांग बढ़ी है, जिससे सुल्तानपुरी की जगदंबा मार्केट में टमाटर की कीमतें पिछले पंद्रह दिनों में 20-30 रुपये से बढ़कर 50-60 रुपये प्रति किलो हो गई हैं।

इस बढ़ती कीमतों के बीच ग्राहकों को राहत देने के लिए राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता संघ (NCCF) ने दिल्ली के विभिन्न इलाकों में स्टाल और आउटलेट्स शुरू किए हैं। NCCF अपनी जनाह ब्रांड के तहत टमाटर मात्र 52 रुपये प्रति किलो की दर से बेच रहा है।

NCCF की दिल्ली शाखा के प्रबंधक शक्ति सिंह ने बताया कि आजादपुर मंडी, रोहिणी, द्वारका, कृषि भवन, सीजीओ कॉम्प्लेक्स, खान मार्केट, बाराखंबा रोड, कैलाश कालोनी, संसद मार्ग, लोधी कालोनी, उद्योग भवन, पटेल चौक, विज्ञान भवन, जामनगर हाउस समेत दिल्ली-एनसीआर के प्रमुख इलाकों में ग्राहक सस्ते दामों पर टमाटर और प्याज खरीद सकते हैं।

Best24News

ताज़ा हिंदी खबरों का विश्वसनीय स्रोत — Best24News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, शिक्षा और टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर जरूरी अपडेट। हम देते हैं तेज़, सटीक और निष्पक्ष खबरें, वह भी सरल और स्पष्ट भाषा में, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now