गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Delhi News: आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर रैंप सुधार का प्रस्ताव, सीढ़ी और एस्केलेटर से यात्रियों की परेशानी खत्म होगी

Written by: Best24News

Published:

Delhi News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन से यात्रियों के लिए एक बड़ी राहत की खबर आई है। अब स्टेशन तक पहुंचना पहले से कहीं आसान होने वाला है।…


Delhi News: आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर रैंप सुधार का प्रस्ताव, सीढ़ी और एस्केलेटर से यात्रियों की परेशानी खत्म होगी
Delhi News: आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर रैंप सुधार का प्रस्ताव, सीढ़ी और एस्केलेटर से यात्रियों की परेशानी खत्म होगी
Google News Follow us on Google

Delhi News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन से यात्रियों के लिए एक बड़ी राहत की खबर आई है। अब स्टेशन तक पहुंचना पहले से कहीं आसान होने वाला है। दरअसल, इस स्टेशन पर पहुंचने वाले लगभग 65 फीसदी यात्री मेट्रो स्टेशन और बस स्टैंड से जुड़े फुटओवर ब्रिज का उपयोग करते हैं। लेकिन यह रैंप घुमावदार है, जिसके कारण यात्रियों को 500 मीटर से अधिक दूरी तय करनी पड़ती है।

Advertisement

राइट्स ने सुझाया नया प्लान

रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी राइट्स (RITES) ने यात्रियों के आने-जाने के पैटर्न का अध्ययन किया है। इस अध्ययन के आधार पर कंपनी ने सुझाव दिया है कि फुटओवर ब्रिज की संरचना में बदलाव किया जाए और उस पर एक सीधा रैंप बनाया जाए जो स्टाफ पार्किंग की ओर जाए। यहीं यात्रियों के लिए रेस्ट हाउस का निर्माण भी प्रस्तावित है ताकि सफर से पहले या बाद में लोग आराम कर सकें।

राइट्स ने प्रस्ताव दिया है कि मौजूदा घुमावदार रैंप की जगह एक ओर सीढ़ियां और दूसरी ओर एस्केलेटर लगाए जाएं ताकि यात्रियों को चढ़ने-उतरने में दिक्कत न हो। सूत्रों के मुताबिक रेलवे को यह प्रस्ताव पसंद आया है और जल्द ही इस पर काम शुरू होने की उम्मीद है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

यात्रियों को होती है दिक्कत

अध्ययन के दौरान यह सामने आया कि 50 प्रतिशत से अधिक यात्री मेट्रो और 10 प्रतिशत से अधिक बसों से आनंद विहार स्टेशन तक पहुंचते हैं। ये सभी यात्री मेट्रो स्टेशन या बस स्टैंड से उतरकर फुटओवर ब्रिज के जरिए रेलवे स्टेशन तक जाते हैं। लेकिन ब्रिज के घुमावदार डिजाइन और सीढ़ी व एस्केलेटर की कमी के कारण उन्हें असुविधा होती है।

प्रस्ताव के अनुसार, रेलवे स्टेशन परिसर के बीच के हिस्से में केवल एमरजेंसी, कार, टैक्सी और ऑटो लेन को रखा जाएगा ताकि वाहनों से आने वाले यात्रियों को उतरने और चढ़ने में आसानी हो। इस नए प्लान से स्टेशन पर भीड़ कम होगी और पैदल यात्रियों की आवाजाही ज्यादा सुगम हो जाएगी।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp