शनिवार, 7 नवम्बर 2026

Delhi News: दिल्ली में स्थापित होगे 70 नए आरोग्य आयुष्मान मंदिर, जानिए क्या है योजना ?

Written by: सुनील चौहान

Published:

Delhi News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। अब दिल्ली सरकार ने सरकारी अस्पतालों की डायग्नोस्टिक सुविधाओं को बढ़ाने और उन्हें…


Delhi News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। अब दिल्ली सरकार ने सरकारी अस्पतालों की डायग्नोस्टिक सुविधाओं को बढ़ाने और उन्हें आधुनिक बनाने के लिए 230 से अधिक नई रेडियोलॉजी मशीनें लगाई जाएंगी। इनमें 44 सीटी स्कैन, 30 एमआरआई और 78 अल्ट्रासाउंड मशीनें शामिल हैं।

Advertisement

यह सभी मशीनें पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल के तहत लगाई जाएंगी। साथ ही, इन मशीनों को चलाने के लिए प्रशिक्षित तकनीशियन भी उपलब्ध रहेंगे ताकि मरीजों को बेहतर और तेज सेवा मिल सके। ये मशीनें एलएनजेपी, जीटीबी, भगवान महावीर, दीपचंद बंधु और इंदिरा गांधी अस्पताल जैसे बड़े सरकारी अस्पतालों में लगाई जाएंगी।

स्वास्थ्य सेवाओं में होगा बड़ा सुधार

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने बताया कि नई मशीनों की वजह से मरीजों को जांच और रिपोर्ट के लिए लंबे इंतजार से राहत मिलेगी। इससे सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में भी सुधार होगा। मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सरकार भविष्य में और भी मशीनें जोड़ने पर विचार कर रही है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का विस्तार

इसके अलावा, दिल्ली सरकार इस महीने से 70 नए आरोग्य आयुष्मान मंदिर भी शुरू कर रही है। अब इन केंद्रों की संख्या 200 से अधिक हो जाएगी। सरकार का लक्ष्य कुल 1,139 ऐसे क्लीनिक स्थापित करना है जो मोहल्ला क्लीनिकों की नई पीढ़ी बनकर सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को एक नई दिशा देंगे।

इन क्लीनिकों और अस्पतालों की मदद से स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार होगा और लोगों को बेहतर इलाज मिल सकेगा। यह पहल न केवल मरीजों की सुविधा बढ़ाएगी बल्कि दिल्ली के स्वास्थ्य ढांचे को भी मजबूत करेगी।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?


दिल्ली सरकार की यह योजना स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। नई तकनीकों और बेहतर सुविधाओं के साथ मरीजों को समय पर जांच और इलाज मिलेगा। इससे दिल्ली के सरकारी स्वास्थ्य केंद्र और अस्पताल और अधिक प्रभावी और सक्षम बनेंगे।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp