शनिवार, 7 नवम्बर 2026

Delhi-NCR Weather: दिल्ली-NCR में कोहरा और ठंडी हवा से बढ़ा सर्दी का कहर, जानिए आज का मौसम

Written by: Best24News

Published:

Delhi-NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में इन दिनों कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। तेज़ ठंडी हवाओं की वजह से तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। राजधानी में रात का तापमान…


Delhi-NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में इन दिनों कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। तेज़ ठंडी हवाओं की वजह से तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। राजधानी में रात का तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच गया है। सुबह के समय घने कोहरे और कुहरे की वजह से दृश्यता भी काफी प्रभावित हो रही है। हालांकि दिन के दौरान सूरज की रोशनी ठंड को कुछ हद तक कम कर रही है, लेकिन सुबह और शाम की ठंड अभी भी लोगों को परेशान कर रही है।

Advertisement

दिल्लीवासियों को ठंड के साथ-साथ बढ़ते प्रदूषण का भी सामना करना पड़ रहा है। राजधानी में पिछले 12 दिनों से एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) बहुत खराब स्तर पर बना हुआ है। आज सुबह भी दिल्ली की वायु गुणवत्ता खराब दर्ज की गई।

आज दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा?

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली का आज सुबह का मौसम साफ रहेगा। कई इलाकों में सुबह कोहरे की परत भी देखी गई। आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। आने वाले दिनों में तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

27 नवंबर से 2 दिसंबर तक अधिकतम तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच और न्यूनतम तापमान 9 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। इस दौरान कई जगहों पर मध्यम कोहरा भी बने रहने की संभावना है।

तापमान में गिरावट जारी

मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों में दिल्ली का न्यूनतम तापमान थोड़ा और नीचे आया है। मंगलवार को राजधानी में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इस दौरान पश्चिमी हवाओं की गति लगभग 12 किलोमीटर प्रति घंटे रही।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp