बुधवार, 4 नवम्बर 2026

Dwarka Expressway : दिल्ली-NCR के यात्रियों को ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, जल्द बनकर तैयार होगा 9000 करोड़ का एक्सप्रेसवे

Written by: Best24News

Published:

Dwarka Expressway: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में सफर करने वाले वाहन चालकों के लिए अच्छी खबर है। एनएचआई ने बताया कि इस साल के अंत तक द्वारका एक्सप्रेसवे का दिल्ली…


Dwarka Expressway: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में सफर करने वाले वाहन चालकों के लिए अच्छी खबर है। एनएचआई ने बताया कि इस साल के अंत तक द्वारका एक्सप्रेसवे का दिल्ली भाग का निर्माण पूरा हो जाएगा। इस एक्सप्रेसवे के बनन से वाहन चाहलकों को ट्रैफिक जाम से छुटकारा मिलेगा।

Advertisement

ट्रैफिक जाम से मिलेगी निजात

मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली- गुरुग्राम एक्सप्रेसवे से पालम एयरपोर्ट को सीधे जोड़ने के लिए बनाई जा रही सुरंग का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। इस सुरंग के निर्माण से द्वारका एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक दबाव में लगभग 30% की कमी आएगी, इससे ट्रैफिक जाम से छुटकारा मिलेगा। साथ ही, प्रदुषण स्तर कम करने में मदद मिलेगी।गुरुग्राम होटल

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

दिल्ली के महिपालपुर में शिवमूर्ति के सामने से लेकर गुरुग्राम में खेड़की दौला टोल प्लाजा के नज़दीक तक बने 30 किलोमीटर लंबे द्वारका एक्सप्रेसवे के निर्माण पर 9,000 करोड़ रुपए की लागत राशि खर्च हुई है। इस एक्सप्रेसवे का गुरुग्राम हिस्सा काफी महीने पहले शुरू हो चुका है। दिल्ली भाग के ऊपरी हिस्से का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। सुरंग निर्माण में देरी से प्रोजेक्ट समय पर पूरा नहीं हो पाया, वरना प्रोजेक्ट पिछले साल दिसंबर में ही पूरा हो जाता।

कार सीधे पहुंचे एयरपोर्ट

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

द्वारका एक्सप्रेसवे से गाडियां सीधे दिल्ली स्थित IGI एयरपोर्ट पहुंचे, इसी उद्देश्य से सुरंग निर्माण किया जा रहा है। वर्तमान में गाडियां दिल्ली- गुरुग्राम एक्सप्रेसवे से होते हुए एयरपोर्ट तक सफर करती है, लेकिन सुरंग चालू होने पर इस अतिरिक्त दूरी के सफर से छुटकारा मिलेगा।

दिसंबर तक काम पूरा करने का लक्ष्य

NHAI के क्षेत्रीय अधिकारी ने बताया कि दिसंबर तक हर हाल में प्रोजेक्ट को पूरा करने का लक्ष्य रखते हुए तेजी से काम किया जा रहा है। पूरी उम्मीद है कि दिसंबर के दौरान सुरंग का निर्माण पूरा होते ही पूरे रूट पर वाहन दौड़ने लगेंगे।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

23 किलोमीटर एलिवेटेड है एक्सप्रेसवे

करीब 30 किलोमीटर लंबे हिंदुस्तान के सबसे छोटे द्वारका एक्सप्रेस-वे का 18.9 किलोमीटर हिस्सा गुरुग्राम में जबकि बाकी का 10.1 किलोमीटर भाग दिल्ली में पड़ता है। इस एक्सप्रेसवे का 23 किलोमीटर हिस्सा एलिवेटेड और बाकी भूमिगत (टनल) पड़ता है। गुरुग्राम- दिल्ली सीमा पर टोल प्लाजा बनाने का काम भी अगले महीने तक पूरा कर लिया जाएगा।

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp