गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Delhi Mumbai Expressway: आसान होगा दिल्ली और जयपुर का सफर, जल्द शुरू वाला है इस 65 किलोमीटर रास्ते का ट्रायल

Written by: Best24News

Published:

Delhi Mumbai Expressway: राजस्थान के जयपुर और दिल्ली के बीच का सफर जल्द ही आसान होने वाला है। ऐसा इसलिए है क्योंकि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बगराना और बांदीकुई के बीच 65 किलोमीटर…


Delhi Mumbai Expressway Travel between Delhi and Jaipur will become easier trial of this 65 km route is going to start soon
Delhi Mumbai Expressway Travel between Delhi and Jaipur will become easier trial of this 65 km route is going to start soon
Google News Follow us on Google

Delhi Mumbai Expressway: राजस्थान के जयपुर और दिल्ली के बीच का सफर जल्द ही आसान होने वाला है। ऐसा इसलिए है क्योंकि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बगराना और बांदीकुई के बीच 65 किलोमीटर के नए हिस्से का काम पूरा हो गया है। जल्द ही इस हिस्से को ट्रायल के लिए खोला जाएगा। वहीं उम्मीद जताई जा रही है कि ट्रायल के बाद सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) इसका औपचारिक उद्घाटन कर सकता है।

Advertisement

ऐसे कनेक्ट करेगा नया रास्ता

जानकारी के मुताबिक,  दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का यह नया रास्ता जयपुर के बाहरी इलाके में स्थित बगराना को बांदीकुई से कनेक्ट करता है, जो एक्सप्रेसवे तक पहुंचने के लिए आसान रास्ता होगा। इससे पहले जयपुर से आने वाले वाहन चालकों को एक्सप्रेसवे तक पहुंचने के लिए जयपुर-आगरा रोड पर दौसा से होकर जाना पड़ता था। वहीं रोटरी सर्किल या रिंग रोड से आने वाले, अब बगराना में क्लोवरलीफ़ रैंप और स्लिप लेन का इस्तेमाल करके सीधे एक्सप्रेसेवे तक पहुंच सकते हैं। जिससे ट्रैफिक जाम में कमी आएगी।

खबरों की मानें, तो चालक अब लगभग 2.5 घंटे में DND (दिल्ली-नोएडा डायरेक्ट) पर एंट्री कर सकेंगे। इसके अलावा नई दिल्ली रेलवे स्टेशन या IGI एयरपोर्ट पर पहुंचने के लिए (जयपुर से दिल्ली तक) की पूरी यात्रा में लगभग 3 से 3.5 घंटे लग सकते हैं, जो सामान्य से करीब 4.5 घंटे से कम है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

 

इन गांवों को भी मिलेगा फायदा

इस रास्ते में भेड़ोली, खुरीकुर्द, सुंदरपुरा और गीला की नांगल पर चार अतिरिक्त इंटरचेंज हैं, जिससे यह आसपास के गांवों के लिए फायदा होने वाला है।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

अभी वाहन चालक दौसा के बांधरेज में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से उतरकर जयपुर-आगरा हाइवे लेते हैं, जो अक्सर भीड़भाड़ वाला और समय लेने वाला होता है।

क्या बोले अधिकारी

एनएचएआई के प्रोजेक्ट मैनेजर पुष्पेंद्र सिंह ने कहा कि एक्सप्रेसवे स्पर 2.5 साल में पूरा हुआ है और उम्मीद है कि इससे यातायात का एक बड़ा हिस्सा पुराने एक्सप्रेसवे से हट जाएगा।

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp