शुक्रवार, 13 नवम्बर 2026

Delhi Mumbai Expressway:सिर्फ 10 घंटे में पहुंचे दिल्ली से बड़ोदरा, जंगल के बीच से गुजरेगी सुरंग

Written by: सुनील चौहान

Published:

Delhi Mumbai Expressway: वाहन चालकों के लिए काम की खबर है। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के राजस्थान हिस्से में कोटा में सुरंग निर्माण कार्य पूरा होने की कगार पर पहुंच चुका है। इससे गुरुग्राम…


Delhi Mumbai Expressway Reach Vadodara from Delhi in just 10 hours the tunnel will pass through the forest
Delhi Mumbai Expressway Reach Vadodara from Delhi in just 10 hours the tunnel will pass through the forest
Google News Follow us on Google

Delhi Mumbai Expressway: वाहन चालकों के लिए काम की खबर है। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के राजस्थान हिस्से में कोटा में सुरंग निर्माण कार्य पूरा होने की कगार पर पहुंच चुका है। इससे गुरुग्राम से इस Expressway के जरिए बड़ोदरा का सफर सिर्फ 10 से 12 घंटे में पूरा हो जाएगा।

जंगल के बीच से गुजरेगी सुरंग

कोटा में सुरंग निर्माण कार्य के दौरान सावधानी बरती गई है क्योंकि मुकंदरा टाइगर रिजर्व कोटा में है। सुरंग को इस तरीके से तैयार किया गया है कि जंगली जानवरों को भी पता नहीं चलेगा कि नीचे से वाहन गुजर रहे हैं। कोटा में मुकुंदरा टाइगर रिजर्व के नीच बनाई जा रही सुरंग का काम अंतिम चरण में पहुंच चुका है। वन्य जीवों के होने की वजह से यहां लगभग 5km लंबी सुरंग बनाई जा रही है।

ये भी पढ़ें:Haryana News: मतदाताओं को नाम जुड़वाने का सुनहरा मौका, जानिए क्या करना होगा ?

दिल्ली और मुबंई के बीच सड़क कनेक्टिविटी बेहतर करने के लिए दिल्ली-मुबंई Expressway का निर्माण किया जा रहा है। 8 लेन वाले इस एक्सेस कंट्रोल्ड Green Field Expressway पर 95 हजार करोड़ रुपये की लागत आएगी। 1380km लंबा यह Expressway गुरुग्राम के सोहना के पास गावं अलीपुर से शुरु होता है। गुरुग्राम में दौसा तक के सेक्शन को ऑफिशियल तौर पर वाहनों के लिए खोला जा चुका है। दौसा से सुरंग से पहले कोटा और सुरंग से आगे वडोदरा तक का सेक्शन पूरा हो चुका है।

एक्सप्रेसवे पर हेलिकॉप्टर लैंडिंग की सुविधा

ये भी पढ़ें:Good News : इन किसानों को प्रति एकड मिलेगा 1200 रूपए , बस ये करना होगा काम

बडोदरा और मुबंई के बीच निर्माण कार्य भी लगभग पूरा हो चुका है। सुरंग का निर्माण पूरा हो जाने पर न सिर्फ गुरुग्राम से वडोदरा पहुंचना आसान हो जाएगा, बल्कि कई शहरों की कनेक्टिविटी भी बेहतर हो जाएगी। NHAI के एक अधिकारी ने बताया कि इस Expressway को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि अगर भविष्य में ट्रैफिक दबाव बढ़ता है तो इसकी चौड़ाई को आराम से बढ़ाया जा सकेगा। इस Expressway पर अलीपुर गांव के साथ ही कई जगहों पर हेलीकॉप्टर उतर सकेंगे।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp