HomeHaryana NewsDelhi Metro Vacancy 2025: सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर, DMRC में जनरल...

Delhi Metro Vacancy 2025: सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर, DMRC में जनरल मैनेजर पदों पर भर्ती, जल्द आवेदन करें

Delhi Metro Vacancy 2025: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (DMRC) ने जनरल मैनेजर के रिक्त पदों पर भर्ती निकाली है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए पात्र हैं, वे ऑफलाइन माध्यम से 14 नवंबर 2025 तक पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म निर्धारित पते पर भेज सकते हैं।

एप्लीकेशन प्रक्रिया

इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को सबसे पहले DMRC की ऑफिशियल वेबसाइट delhimetrorail.com पर जाकर या दिए गए डायरेक्ट लिंक से फॉर्म डाउनलोड करना होगा। फॉर्म को सही-सही भरने के बाद स्पीड पोस्ट के माध्यम से निम्न पते पर भेजना होगा: General Manager (HR)/ Project, Delhi Metro Rail Corporation Ltd, Metro Bhawan, Fire Brigade Lane, Barakhamba Road, New Delhi।
साथ ही, सभी दस्तावेजों की स्कैन की हुई कॉपी ईमेल के माध्यम से career@dmrc.org पर भेजनी होगी।

पात्रता एवं मापदंड

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से सिविल इंजीनियरिंग में बैचलर डिग्री होनी चाहिए और न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक प्राप्त होने चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवार का रेलवे, केंद्र या राज्य सरकार के विभागों, या किसी सार्वजनिक उपक्रम में कार्य अनुभव होना अनिवार्य है। कंप्यूटर एप्लीकेशन का ज्ञान भी जरूरी है। 1 अक्टूबर 2025 के अनुसार उम्मीदवार की अधिकतम आयु पदानुसार 55/57 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए।

चयन प्रक्रिया और वेतन

इस भर्ती में किसी लिखित परीक्षा का आयोजन नहीं किया जाएगा। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करके इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इंटरव्यू में प्रदर्शन के आधार पर चयन किया जाएगा। शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवारों की लिस्ट नवंबर 2025 के तीसरे सप्ताह में जारी की जाएगी और इंटरव्यू नवंबर के चौथे सप्ताह में लिए जाएंगे। इस भर्ती में चयनित अभ्यर्थियों को 1,20,000 से 2,80,000 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।

Best24News
Best24Newshttps://best24news.com
सुनील चौहान Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से वे रेवाड़ी, धारूहेड़ा और आसपास के क्षेत्रों की ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments