गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Delhi Metro Ticket: मेट्रो में सफर करने वालों की हुई मौज, आधे रेट में मिल रही टिकट

Written by: सुनील चौहान

Published:

Delhi Metro Ticket: दिल्ली मेट्रो को राजधानी दिल्ली और एनसीआर एरिया की लाइफ लाइन कहा जाता है। लाखों की संख्या में रोजाना लोग दिल्ली मेट्रो से सफर करते हैं। कैसा हो अगर…


Delhi Metro Ticket Metro travelers are having a great time getting tickets at half the price
Delhi Metro Ticket Metro travelers are having a great time getting tickets at half the price
Google News Follow us on Google

Delhi Metro Ticket: दिल्ली मेट्रो को राजधानी दिल्ली और एनसीआर एरिया की लाइफ लाइन कहा जाता है। लाखों की संख्या में रोजाना लोग दिल्ली मेट्रो से सफर करते हैं। कैसा हो अगर हम आपको बताएं कि एक ऐप मेट्रो का सफर 50% डिस्काउंट में करवा रही है।

Advertisement

इस ऐप की खास बात यह है कि मेट्रो की टिकट पर 50% का डिस्काउंट पाने के लिए आपको कुछ भी अलग से करने की जरूरत नहीं है। आपको सिर्फ डिस्काउंट दे रही ऐप पर जाकर अपनी टिकट बुक कपनी है और आपको 50% का डिस्काउंट मिल जाएगा।

इस ऐप पर मिलेगा डिस्काउंट

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

अगर आप अपनी मेट्रो टिकट पर 50% का डिस्काउंट चाहते हैं, तो आपको Uber ऐप डाउनलोड करनी होगी। इस ऐप के जरिए मेट्रो टिकट बुक करने पर आपको फ्लैट 50% डिस्काउंट मिलेगा। इस ऑफर की खासियत यही है कि इसके लिए अलग से कोई भी शर्त पूरी नहीं करनी पड़ेगी। आप सीधा-साधी अपनी टिकट बुक करवा कर डिस्काउंट पा सकते हैं।

ऐसे मिलेगा डिस्काउंट

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

जैसा कि हमने पहले बताया इस डिस्काउंट को पाने के लिए आपको कुछ भी अलग से करने की जरूरत नहीं है। अक्सर देखा गया है कि इस तरह के डिस्काउंट पाने के लिए यूजर को कंपनी या ऐप की ओर से दी गई कुछ शर्तों को पूरा करना होता है। इस ऑफर में ऐसा कुछ नहीं है।

आपको सिर्फ ऊबर ऐप पर जाकर मेट्रो टिकट को चुनना है। इसके बाद आपको उन स्टेशन्स को चुनना होगा जहां से आप अपना सफर शुरू करेंगे और जो आपका गंतव्य स्टेशन होगा।

ऐसा करने पर आपको टिकट का दाम और और उस पर 50% का डिस्काउंट दिखाई देगा। आपको अलग से कोई कूपन लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके बाद भुगतान करके आप अपना सफर शुरू कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

WhatsApp पर भी शुरू हुई थी सर्विस

बता दें कि इससे पहले दिल्ली मेट्रो की ओर से WhatsApp पर भी टिकट बुक करवाने की सर्विस शुरू हुई थी। इसके लिए यूजर को 9650855800 पर hi लिख कर भेजना होगा। इसके बाद यूजर को एक-एक कर टिकट बुक करवाने से संबंधित मैसेज मिलते जाएंगे और निर्देशों का पालन करते हुए कोई भी WhatsApp पर ही अपनी टिकट बुक कर पाएगा। बता दें कि डिस्काउंट ऑफर सिर्फ ऊबर ऐप पर मिल रहा है। फिलहाल ऐसा कोई ऑफर WhatsApp पर उपलब्ध नहीं है।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp