गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

दिल्ली मेट्रो ने दिवाली पर यात्रियों की सुविधा के लिए समय बदला, यहां पढें शेड्यूल

Written by: Best24News

Published:

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने दिवाली के मौके पर 19 और 20 अक्टूबर को मेट्रो संचालन समय में बदलाव की घोषणा की है। यह बदलाव खासतौर पर पिंक, मैजेंटा और ग्रे…


दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने दिवाली के मौके पर 19 और 20 अक्टूबर को मेट्रो संचालन समय में बदलाव की घोषणा की है। यह बदलाव खासतौर पर पिंक, मैजेंटा और ग्रे लाइनों पर लागू होगा। इसका मकसद यात्रियों को त्यौहार की तैयारी के लिए अतिरिक्त समय देना है।

Advertisement

सुबह जल्दी होगी मेट्रो शुरू

सामान्यतः रविवार को पिंक, मैजेंटा और ग्रे लाइनों पर मेट्रो सुबह 7 बजे शुरू होती है। लेकिन दिवाली को देखते हुए इन तीनों लाइनों पर मेट्रो सुबह 6 बजे से चलेगी। इससे लोग त्यौहार की खरीदारी और तैयारियों के लिए अधिक समय पा सकेंगे।

रात में समय पर होगी बंद

दिवाली की रात सभी मेट्रो लाइनों की अंतिम ट्रेन टर्मिनल स्टेशनों से रात 10 बजे रवाना होगी। इसमें एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन भी शामिल है। DMRC ने बताया कि रात को मेट्रो सेवा सामान्य से थोड़ी जल्दी बंद रहेगी।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

यात्रियों के लिए सुविधा

इस बदलाव का उद्देश्य यात्रियों को त्यौहार के दौरान बेहतर सुविधा देना है। मेट्रो सेवाओं में समय परिवर्तन के चलते लोग भीड़ और इंतजार से बच सकेंगे।

DMRC ने यात्रियों से अपील की है कि वे समय परिवर्तन के अनुसार यात्रा की योजना बनाएं। सभी स्टेशनों पर सूचना दी जाएगी ताकि कोई परेशानी न हो।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp