गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Delhi-Jaipur Highway: वाहन चालक ध्यान दें! इस हाईवे पर वाहनों की स्पीड बढ़ी तो सीधे कैमरे से कटेगा चालान

Written by: Best24News

Published:

Delhi-Jaipur Highway: वाहन चालक ध्यान दें! अगर आप द्वारका एक्सप्रेसवे और दिल्ली-जयपुर हाईवे पर यात्रा कर रहे हैं तो अब स्पीड लिमिट का उल्लंघन करने पर तुरंत चालान कटेगा। इन रूटों पर…


Delhi Jaipur Highway Drivers please note If the speed of vehicles increases on this highway a challan will be issued directly from the camera
Delhi Jaipur Highway Drivers please note If the speed of vehicles increases on this highway a challan will be issued directly from the camera
Google News Follow us on Google

Delhi-Jaipur Highway: वाहन चालक ध्यान दें! अगर आप द्वारका एक्सप्रेसवे और दिल्ली-जयपुर हाईवे पर यात्रा कर रहे हैं तो अब स्पीड लिमिट का उल्लंघन करने पर तुरंत चालान कटेगा। इन रूटों पर अब एडवांस ऑटोमेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (ATMS) लागू हो गया है, जिसके तहत 190 CCTV कैमरे लगाए गए हैं जो ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करेंगे।

Advertisement

NHAI की ओर से संचालित इस प्रोजेक्ट पर दिल्ली और गुरुग्राम पुलिस के सहयोग से काम किया जा रहा है। ट्रायल पीरियड के दौरान पाया गया है कि द्वारका एक्सप्रेसवे पर हर दिन 200 से ज्यादा वाहन निर्धारित स्पीड से ज्यादा तेज चल रहे हैं, जिससे हादसों का खतरा बढ़ जाता है। दिल्ली-जयपुर हाईवे और द्वारका एक्सप्रेसवे के कुल 56.46 किलोमीटर हिस्से को ATMS के तहत कवर किया गया है। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर महिपालपुर से खेड़की दौला टोल प्लाजा तक करीब 28 किलोमीटर का हिस्सा शामिल है।

एटीएमएस के तहत निम्नलिखित उल्लंघनों की निगरानी की जाएगी:

सीट बेल्ट न पहनना

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

हेलमेट न पहनना

दोपहिया वाहन पर तीन से अधिक लोगों को बैठाना

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

गलत लेन में वाहन चलाना

हाईवे पर दोपहिया वाहन चलाना

तेज गति से वाहन चलाना

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

गलत साइड पर वाहन चलाना

सड़क पर वाहन रोकना

गलत पार्किंग

क्या बोले प्रबंध निदेशक

प्रोजेक्ट कॉन्ट्रैक्टर सुपरवेव कम्युनिकेशन के प्रबंध निदेशक अंशुमान सिंह ने कहा कि स्वचालित प्रणाली के माध्यम से यातायात नियंत्रण और उल्लंघनों की निगरानी के लिए कमांड सेंटर में तीन शिफ्टों में 50 कर्मचारियों की एक टीम तैनात की गई है। एनएचएआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि परीक्षण अवधि के दौरान प्रतिदिन औसतन 600 चालान जारी किए गए, जिनमें से अधिकांश चालान तेज गति से वाहन चलाने और दोपहिया वाहन चलाने के नियमों के उल्लंघन के लिए थे।

 

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp