गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Delhi Jaipur Expressway: दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे होगा जाम फ्री, धौलाकुआं से लेकर गुरुग्राम के मानेसर तक बनेगा एलिवेटेड रोड

Written by: Best24News

Published:

Delhi Jaipur Expressway: दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे को जाम फ्री (Delhi Jaipur Expressway traffic Free) करने की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए दिल्ली के धौलाकुआं से लेकर हरियाणा के गुरुग्राम जिले के…


haryana news 2025 05 28T112051.963
haryana news 2025 05 28T112051.963
Google News Follow us on Google

Delhi Jaipur Expressway: दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे को जाम फ्री (Delhi Jaipur Expressway traffic Free) करने की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए दिल्ली के धौलाकुआं से लेकर हरियाणा के गुरुग्राम जिले के मानेसर तक एलिवेटेड रोड के निर्माण की DPR अगले तीन महीने में बन जाएगी।

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, अधिकारियों ने इसके लिए आदेश भी जारी कर दिए है। जिसमें कहा गया है कि मौजूदा फ्लाईओवार को इस एलिवेटेड रोड से किस तरह और कहां पर कनेक्ट जा सकता है। इसकी योजना को DPR में शामिल किया जाए।

खबरों की मानें, तो केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने सोमवार को मुलाकात की है। इस दौरान राव इंद्रजीत सिंह ने नितिन गडकरी के सामने दिल्ली-गुरुग्राम के बीच रोजाना लग रहे ट्रैफिक जाम की समस्या को रखा और जल्द ही समाधान करने का आग्रह किया।Delhi Jaipur Expressway

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

खबरों की मानें, तो गडकरी ने इस बात को माना कि रोजाना सुबह और शाम के समय ट्रैफिक जाम लग जाता है। उन्होंने कहा कि दिल्ली और गुरुग्राम को आपस में कनेक्ट कर रही मुख्य सड़कों को चौड़ा करने की प्लानिंग कर रहे हैं। इस सिलसिले में दिल्ली की सरकार से भी बातचीत की जा रही है। गडकरी ने बताया कि महिपालपुर फ्लाईओवर पर जाम खत्म करने की लिए अगले एक हफ्ते के अंदर प्लानिंग कर ली जाएगी।

काम में देरी पर ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई के आदेश

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

खबरों की मानेंस तो  राव इंद्रजीत ने नितिन गडकरी को बताया कि गुरुग्राम-पटौदी-रेवाड़ी को कनेक्ट करने के लिए बनाए जा रहे नेशनल हाइवे 352WA का निर्माण भी धीमी गति से चल रहा है। दो बार इस नेशनल हाइवे के निर्माण की समयावधि को बढ़ाया जा चुका है। वहीं पटौदी बाईपास भी अभी शुरू नहीं हो पाया है। इसके बाद गडकरी ने अधिकारियों को आदेश दिया कि निर्माण में देरी पर ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाए।Delhi Jaipur Expressway

15 अप्रैल को खोला जाएगा टेंडर 

अधिकारियों ने गडकरी को बताया कि मानेसर एलिवेटेड फ्लाईओवर और बिलासपुर फ्लाईओवर का निर्माण पूरा करने के लिए दूसरी कंपनी को नए सिरे से टेंडर जारी किया जाएगा। इसके लिए टेंडर को 15 अप्रैल 2025 को खोला जाएगा। जून के पहले हफ्ते तक टेंडर आवंटित कर दिए जाएंगे।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp