गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Ban On Vehicles: दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, पुराने वाहनों को नहीं मिलेगा पेट्रोल डीजल

Written by: सुनील चौहान

Published:

Ban On Vehicles: दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 5 जून 2025 को “एयर पलूशन मिटिगेशन प्लान 2025” की घोषणा की. इस प्लान के…


Ban On Vehicles: दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 5 जून 2025 को “एयर पलूशन मिटिगेशन प्लान 2025” की घोषणा की. इस प्लान के तहत अब प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों की राजधानी में एंट्री पर पूरी तरह रोक लगाने की योजना है. यह फैसला दिल्ली की वायु गुणवत्ता को सुधारने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है.

Advertisement

केवल BS-VI, CNG और इलेक्ट्रिक मालवाहक गाड़ियों को मिलेगी एंट्री
सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि अब केवल BS-VI, CNG और इलेक्ट्रिक मालवाहक वाहनों को दिल्ली में प्रवेश की अनुमति होगी. यह नियम 1 जुलाई 2025 से लागू होगा और केवल कॉमर्शियल ट्रांसपोर्ट वाहनों पर लागू किया जाएगा. इससे पुराने और प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों की संख्या में कमी आने की उम्मीद है. Ban On Vehicles

निजी कार, बाइक और ऑटो को मिलेगी छूट
इस प्लान में निजी उपयोग के वाहनों जैसे कार, बाइक और ऑटो रिक्शा को फिलहाल छूट दी गई है. अगर आपकी गाड़ी BS-IV या उससे ऊपर की है और NCR में रजिस्टर्ड है, तो अभी आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है.

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

End of Life वाहनों पर सख्ती
सरकार ने यह भी घोषणा की है कि 15 साल पुराने पेट्रोल और 10 साल पुराने डीजल वाहनों को अब दिल्ली में किसी भी हाल में प्रवेश नहीं मिलेगा. इसके लिए ANPR (Automatic Number Plate Recognition) कैमरे दिल्ली की सभी सीमाओं और 1 जुलाई 2025 से पेट्रोल पंपों पर लगाए जाएंगे. जैसे ही कोई पुरानी गाड़ी इन कैमरों की रेंज में आएगी, उसकी पहचान कर उस पर फौरन रोक लगाई जाएगी.

एंड ऑफ लाइफ गाड़ियों को नहीं मिलेगा ईंधन
सरकार ने पहले ही साफ कर दिया है कि जिन गाड़ियों की वैध आयु पूरी हो चुकी है। उन्हें अब ईंधन नहीं दिया जाएगा. इसका उद्देश्य दिल्ली की हवा को साफ और सुरक्षित बनाना है. Ban On Vehicles

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

वाहन मालिकों को मोबाइल पर मिलेगा अलर्ट
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि जिन गाड़ियों की उम्र तय सीमा पार कर चुकी है। उनके मालिकों को वॉट्सऐप और SMS के जरिए चेतावनी दी जाएगी. इस मैसेज में साफ तौर पर लिखा होगा कि आपकी गाड़ी अब दिल्ली में प्रवेश के योग्य नहीं है. ऐसे वाहनों को रोकने की प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल और पारदर्शी होगी. Ban On Vehicles

 

दिल्ली सरकार का लक्ष्य
इस पूरे अभियान का उद्देश्य है कि दिल्ली को एक प्रदूषण मुक्त शहर बनाया जा सके. दिल्ली सरकार का मानना है कि प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर सख्ती किए बिना यह लक्ष्य हासिल नहीं हो सकता. इसी सोच के साथ Air Pollution Mitigation Plan 2025 को लागू किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

एयर पलूशन मिटिगेशन प्लान के अन्य बिंदु क्या हो सकते हैं?
भविष्य में सरकार इस योजना के तहत ग्रीन मोबिलिटी, सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा और इलेक्ट्रिक चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को भी मजबूत कर सकती है. इसका मकसद यह है कि लोग धीरे-धीरे पर्यावरण-अनुकूल वाहनों की ओर शिफ्ट करें.

नागरिकों की जिम्मेदारी भी जरूरी
सरकार के इस प्रयास को सफल बनाने के लिए जरूरी है कि नागरिक भी जागरूक होकर नियमों का पालन करें. समय पर अपनी गाड़ी के दस्तावेज जांचें, बीएस मानक समझें और अपनी गाड़ी की उम्र के आधार पर जरूरी कदम उठाएं.

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp