गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Bakrid 2025: बकरीद को लेकर सरकार ने जारी की एडवाइजरी, नियम तोड़ने पर होगी सख्त कार्रवाई

Written by: सुनील चौहान

Published:

Bakrid 2025: दिल्ली सरकार ने बकरीद के मौके पर एडवाइजरी जारी की है। सरकार ने बकरीद के मौके पर प्रतिबंधित पशुओं व ऊंट की कुर्बानी पर रोक लगा दी है। बकरीद सात…


Bakrid 2025: दिल्ली सरकार ने बकरीद के मौके पर एडवाइजरी जारी की है। सरकार ने बकरीद के मौके पर प्रतिबंधित पशुओं व ऊंट की कुर्बानी पर रोक लगा दी है। बकरीद सात जून यानि शनिवार को मनाई जाएगी। जारी एडवाइजरी में साफ कहा गया है कि नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

दिल्ली सरकार द्वारा पशु कल्याण और सार्वजनिक स्वच्छता को बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है। सरकार ने जारी एडवाइजरी में बकरीद के दौरान कानूनी और स्वच्छ तरीकों को सुनिश्चित करने के लिए सख्त दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

जारी एडवाइजरी के अनुसार सभी कुर्बानी की रस्में सिर्फ निर्धारित जगहों पर ही होनी चाहिए। सड़कों, गलियों या किसी भी सार्वजनिक स्थान पर कुर्बानी देना सख्त मना है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

इसके अलावा, कुर्बानी की रस्मों की फोटो या वीडियो लेने और इंटरनेट मीडिया पर साझा करने पर भी रोक लगाई गई है, ताकि ऐसी गतिविधियों को बढ़ावा न मिले।

दिल्ली सरकार के रुख को रेखांकित करते हुए कहा कि हम त्योहार के उत्सव के दौरान किसी भी अवैध बलि या क्रूरता को बर्दाश्त नहीं करेंगे। एडवाइजरी का सख्ती से पालन अनिवार्य है और उल्लंघन करने वालों को कानून प्रवर्तन एजेंसियों से तत्काल कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

विकास विभाग द्वारा जारी यह एडवाइजरी सचिव-सह-आयुक्त (विकास), डीएम, डीसीपी, आयुक्त (एमसीडी) और अन्य संबंधित अधिकारियों को भेजी गई है। उन्हें निर्देश दिया गया है कि बकरीद के दौरान पशु कल्याण कानूनों को सख्ती से लागू करें और उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp