शनिवार, 7 नवम्बर 2026

Delhi Air Pollution: राजधानी में प्रदूषण ने बढ़ाई मुसीबत सांस लेने में परेशानी, आंखों में जलन के कारण लोगों की चिंता बढ़ी

Written by: Best24News

Published:

Delhi Air Pollution: दिल्ली की वायु गुणवत्ता (Air Quality) दो दिन की मामूली राहत के बाद फिर से खराब हो गई है। गुरुवार को हवा की स्थिति ‘बहुत खराब’ श्रेणी में पहुंच…


Delhi Air Pollution: राजधानी में प्रदूषण ने बढ़ाई मुसीबत सांस लेने में परेशानी, आंखों में जलन के कारण लोगों की चिंता बढ़ी
Delhi Air Pollution: राजधानी में प्रदूषण ने बढ़ाई मुसीबत सांस लेने में परेशानी, आंखों में जलन के कारण लोगों की चिंता बढ़ी
Google News Follow us on Google

Delhi Air Pollution: दिल्ली की वायु गुणवत्ता (Air Quality) दो दिन की मामूली राहत के बाद फिर से खराब हो गई है। गुरुवार को हवा की स्थिति ‘बहुत खराब’ श्रेणी में पहुंच गई क्योंकि धीमी हवा ने प्रदूषकों को फैलने नहीं दिया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार 24 घंटे का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 259 से बढ़कर 305 हो गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया कि दो कमजोर पश्चिमी विक्षोभ दिल्ली-एनसीआर को प्रभावित करेंगे जिससे न्यूनतम तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है।

Advertisement

मौसम में इन बदलावों के बावजूद वायु गुणवत्ता (Air Quality) में कोई बड़ा सुधार नहीं होगा। केंद्र सरकार के अर्ली वार्निंग सिस्टम (Early Warning System) ने चेतावनी दी है कि 11 से 13 दिसंबर और फिर 14 दिसंबर से अगले छह दिन तक AQI ‘बहुत खराब’ श्रेणी में ही रहेगा। AQI के अनुसार 101 से 200 तक ‘मॉडरेट’ 201 से 300 तक ‘खराब’ 301 से 400 तक ‘बहुत खराब’ और 400 से ऊपर ‘गंभीर’ माना जाता है।

गुरुवार सुबह से हवा धीमी होने के कारण प्रदूषण (Pollution) तेजी से बढ़ा। सुबह 8 बजे AQI 287 था जो दोपहर तक 295 और शाम तक 300 से ऊपर पहुंच गया। विशेषज्ञों के मुताबिक हवा की रफ्तार 20 किमी प्रति घंटे से घटकर 5-8 किमी प्रति घंटे रह जाना प्रदूषण (Pollution) बढ़ने की मुख्य वजह है। स्काईमेट वेदर के उपाध्यक्ष महेश पलावत के अनुसार 13 से 15 और 17 से 19 दिसंबर के बीच दो कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेंगे। उनका कहना है कि आने वाले दिनों में वायु गुणवत्ता (Air Quality) में कोई बड़ा सुधार नहीं होगा।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

भारतीय मौसम विभाग ने यह भी बताया है कि 17 दिसंबर तक सुबह के समय हल्की धुंध बनी रहेगी जबकि 13 से 15 दिसंबर के बीच कई इलाकों में मध्यम धुंध भी देखने को मिल सकती है। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से एक डिग्री कम है जबकि अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री दर्ज किया गया। 

शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 7 से 9 डिग्री के बीच रहेगा लेकिन शनिवार से पश्चिमी विक्षोभ के असर से तापमान बढ़ने लगेगा। मौसम विभाग के अधिकारी कहते हैं कि पश्चिमी विक्षोभ के दौरान रात का तापमान बढ़ता है और इसके खत्म होने पर फिर घट जाता है। आने वाले दिनों में रात का तापमान 13 दिसंबर को 8 से 10 डिग्री और 14 दिसंबर को 10 से 12 डिग्री तक पहुंचने की उम्मीद है। वहीं दिन का तापमान 23 से 25 डिग्री के बीच स्थिर रहेगा।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp