शनिवार, 7 नवम्बर 2026

Delhi Air pollution: दिल्ली-NCR में बढ़ते प्रदूषण के बीच 50% कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम का आदेश जारी, जानिए पूरी जानकारी

Written by: Best24News

Published:

Delhi Air pollution: दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण की समस्या दिन-ब-दिन गंभीर होती जा रही है। इसे देखते हुए सरकार ने कड़े कदम उठाए हैं। हाल ही में राजधानी में बढ़ते AQI (एयर…


Delhi Air pollution: दिल्ली-NCR में बढ़ते प्रदूषण के बीच 50% कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम का आदेश जारी, जानिए पूरी जानकारी
Delhi Air pollution: दिल्ली-NCR में बढ़ते प्रदूषण के बीच 50% कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम का आदेश जारी, जानिए पूरी जानकारी
Google News Follow us on Google

Delhi Air pollution: दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण की समस्या दिन-ब-दिन गंभीर होती जा रही है। इसे देखते हुए सरकार ने कड़े कदम उठाए हैं। हाल ही में राजधानी में बढ़ते AQI (एयर क्वालिटी इंडेक्स) को लेकर पर्यावरण विभाग ने आदेश जारी किया है कि सभी सरकारी और प्राइवेट कार्यालयों में 50% कर्मचारियों को ‘वर्क फ्रॉम होम’ करना अनिवार्य होगा। यह नियम तुरंत प्रभाव से लागू हो गया है।

Advertisement

किन कर्मचारियों को नहीं मिलेगी वर्क फ्रॉम होम की सुविधा

सरकार ने कुछ जरूरी सेवाओं को इस नियम से पूरी तरह छूट दी है। यानी इन विभागों के कर्मचारी चाहे प्रदूषण का स्तर कितना भी बढ़ जाए, उन्हें दफ्तर या फील्ड में आना होगा। इनमें अस्पताल और स्वास्थ्य सेवाएं, फायर सर्विस, जेल विभाग, सार्वजनिक परिवहन, बिजली और पानी की आपूर्ति, स्वच्छता व नगर निगम सेवाएं, आपदा प्रबंधन विभाग, पर्यावरण प्रदूषण नियंत्रण टीमें, धूल नियंत्रण टीमें, GRAP लागू करने वाली टीमें और बायोमास जलाने पर निगरानी करने वाले विभाग शामिल हैं। ये कर्मचारी सीधे तौर पर फील्ड में काम करते हैं और शहर की व्यवस्था बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं।

50% कर्मचारियों के साथ ऑफिस में काम होगा

सरकारी विभागों में अब केवल आधे कर्मचारी ऑफिस आएंगे। विभाग के अध्यक्ष और प्रशासनिक सचिवों की उपस्थिति अनिवार्य रहेगी। प्राइवेट कंपनियों में भी इसी तरह आधे स्टाफ के साथ काम करना होगा जबकि बाकी कर्मचारी घर से काम करेंगे। जहां संभव हो, ऑफिस के समय को स्टैगरिंग (अलग-अलग समय पर) करने के निर्देश भी दिए गए हैं ताकि कर्मचारियों की भीड़ कम हो।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

नियमों का सख्ती से पालन कराएंगे अधिकारी

इन आदेशों का कड़ाई से पालन ज़िला मजिस्ट्रेट और डीसीपी करेंगे। सरकार का मकसद राजधानी में प्रदूषण को नियंत्रित करना और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। यह कदम दिल्ली-NCR को प्रदूषण की मार से बचाने में मदद करेगा।

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp