गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana: हरियाणा में DC ने की बड़ी कार्रवाई, इस गांव की सरपंच को किया सस्पेंड, जाने वजह ?

Written by: Best24News

Published:

Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के अंबाला जिले की माजरा ग्राम पंचायत की सरपंच नेहा शर्मा को सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और आत्मदाह की धमकी देने…


Latest News 2025 07 02T100248.116
Latest News 2025 07 02T100248.116
Google News Follow us on Google

Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के अंबाला जिले की माजरा ग्राम पंचायत की सरपंच नेहा शर्मा को सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और आत्मदाह की धमकी देने के आरोप में उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने हरियाणा पंचायती राज अधिनियम, 1994 की धारा 51(1)(बी) और 51(2) के तहत सस्पेंड कर दिया है।

Advertisement

अब क्या होगा

मिली जानकारी के अनुसार, सरपंच ग्राम पंचायत की किसी भी कार्यवाही या बैठक में हिस्सा नहीं ले सकेंगी। Haryana Breaking News

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

जानकारी के मुताबिक, उन्हें निर्देश दिए गए हैं कि ग्राम पंचायत से संबंधित सभी चल-अचल संपत्ति, रिकॉर्ड, व राशि बहुमत रखने वाले पंच को तुरंत सौंप दें।

वजह क्या है?

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

मिली जानकारी के अनुसार, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी (BDPO), शहजादपुर ने 27 जून को उपायुक्त को पत्र लिखा था, जिसमें बताया गया कि नेहा शर्मा ने एक शपथ पत्र देकर चेतावनी दी थी कि अगर प्रशासन 2 जुलाई से पहले दोनों खोखे खाली नहीं करवाता, तो वह 2 जुलाई को सुबह 11 बजे त्रिवेणी चौक शहजादपुर में आत्मदाह करेंगी। Haryana Breaking News

जानकारी के मुताबिक, प्रशासन ने इसे सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने और अनुशासनहीनता मानते हुए यह सख्त कदम उठाया है।

ये नियम के विरुद्ध

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

मिली जानकारी के अनुसार, डीसी ने बताया कि सरपंच द्वारा संवैधानिक पद पर रहते हुए इस प्रकार का शपथ-पत्र देकर धमकी देना नियमों के विरूद्ध है। Haryana Breaking News

जानकारी के मुताबिक, इस कारण हरियाणा पंचायती राज अधिनियम, 1994 की धारा 51(1)(बी) के अन्तर्गत सरपंच पद से तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है तथा एक्ट की धारा 51(2) के तहत ग्राम पंचायत की किसी भी कार्यवाही/बैठक में भाग लेने पर भी रोक लगा दी है।

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp