गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana: हरियाणा में DC का PA 3.5 लाख की रिश्वत लेता गिरफ्तार, पहले हड़प चुका था डेढ़ लाख

Written by: सुनील चौहान

Published:

Haryana: हरियाणा में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम को कार्रवाई के दौरान एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। टीम ने शुक्रवार को उपायुक्त (DC) के निजी सहायक (PA) को 3.5 लाख रुपये…


DC PA arrested taking bribe of Rs 3.5 lakh in Haryana
DC PA arrested taking bribe of Rs 3.5 lakh in Haryana
Google News Follow us on Google

Haryana: हरियाणा में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम को कार्रवाई के दौरान एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। टीम ने शुक्रवार को उपायुक्त (DC) के निजी सहायक (PA) को 3.5 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। PA ने एक कर्मचारी से ट्रांसफर करवाने की एवज में पांच लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। पीड़ित ने परेशान होकर ACB से शिकायत कर दी।

Advertisement

क्लर्क के पद पर ट्रांसफर कराने के नाम पर मांग रहा था रिश्वत

इसके बाद एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने योजना बनाकर उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के घर की तलाशी भी ली जा रही है। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने शुक्रवार को जिला प्रशासनिक परिसर में छापा डाला जिससे वहां पर हड़कंप मच गया। उपायुक्त का निजी सहायक शशांक शर्मा सोनीपत उपायुक्त कार्यालय में तैनात लिपिक जितेंद्र कुमार को राई तहसील में रजिस्ट्री क्लर्क के पद पर ट्रांसफर कराने के नाम पर रिश्वत मांग रहा था।

शशांक के पास से 3.5 लाख रुपये बरामद हुए हैं जो उसने रिश्वत के तौर पर वसूल किए थे। कर्मचारी को राई तहसील में ट्रांसफर कराने के एवज में शशांक शर्मा ने पांच लाख रुपये की मांग की थी।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

पहले हड़प चुका डेढ़ लाख रुपये

जितेंद्र कुमार डेढ़ लाख रुपये पहले दे चुके थे। शशांक साढ़े तीन लाख रुपये और मांग रहा था। जितेंद्र कुमार ने पूरी सूचना एंटी करप्शन ब्यूरो को दे दी। इसके बाद एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से शशांक को रंगे हाथ गिरफ्तार करने की रूप रेखा तैयार की।

बाकी के 3 तीन 50 हजार रुपये देने के लिए जितेंद्र शशांक के पास पहुंचे। जैसे ही शशांक ने रिश्वत की रकम हाथ में ली एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp