गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

DA Hike 2025 : केंद्रीय कर्मचारियों की होगी बल्ले बल्ले, केंद्र सरकार देने वाली है ये बड़ा तोहफा

Written by: सुनील चौहान

Published:

DA Hike 2025 : केन्द्र सरकार द्वारा हर साल महंगाई को देखते हुए 2 बार कर्मचारियों व पेंशनरों के मंहगाई भत्ते और राहत की दरों में संशोधन किया जाता है, जिसका ऐलान…


DA Hike 2025 Central employees will be very happy the central government is going to give this big gift
DA Hike 2025 Central employees will be very happy the central government is going to give this big gift
Google News Follow us on Google

DA Hike 2025 : केन्द्र सरकार द्वारा हर साल महंगाई को देखते हुए 2 बार कर्मचारियों व पेंशनरों के मंहगाई भत्ते और राहत की दरों में संशोधन किया जाता है, जिसका ऐलान होली और दिवाली के आसपास किया जाता है। जनवरी 2025 से 2 फीसदी डीए बढाया गया था जिसका ऐलान मार्च में हुआ था।

Advertisement

अब अगला डीए जुलाई 2025 से बढ़ाया जाना है, जिसका ऐलान रक्षाबंधन के बाद होने की उम्मीद है।अब तक के AICPI INDEX के अंक पर नजर डाले तो 2 से 3 फीसदी के बीच डीए बढ़ने की उम्मीद है, हालांकि अभी मई जून के अंक आना बाकी है । मई के अंक 30 जून को जारी होंगे जिससे बड़ा संकेत मिलेगा कि जुलाई 2025 से कितना महंगाई भत्ता बढ़ेगा।

जनवरी 2025 में AICPI INDEX 143.2 ,फरवरी में AICPI-IW 142.8 ,मार्च में 143.0 और अप्रैल में 0.5 अंक की वृद्धि के साथ 143.5 पर पहुंचा है, जिससे डीेए स्कोर 57.95% हो गया है जो 2 से 3 % की ओर संकेत दे रहा है। अभी मई जून के अंक आना बाकी है जो 30 जून और 31 जुलाई2025 तक जारी होंगे, इसके बाद ही स्प्ष्ट होगा कि जुलाई 2025 से कितना डीए बढ़ेगा।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

अगर मई जून के आंकड़ों में भी बढ़त हुई तो जुलाई में 3% डीए बढ़ना (55% से बढ़कर 58%) तय माना जा रहा है।अगर गिरावट आई तो जनवरी की तरह 2% तक(55% से 57%) डीए में वृद्धि देखने को मिल सकती है। हालांकि अभी अधिकारिक पुष्टि होना बाकी है कि जुलाई में कितने फीसदी डीए बढ़ेगा।

अगर 2% डीए बढ़ा तो 18,000 बेसिक सैलरी पाने वालों को 10,260 रुपये और 3 % बढ़ा तो 10,440 रुपये का लाभ मिलेगा।नई दरें जुलाई 2025 से लागू होंगी जिसका ऐलान दिवाली से आसपास होने वाली मोदी कैबिनेट बैठक में आने का अनुमान है, ऐसे में एरियर मिलना तय है।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

 

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp