google-site-verification=tCHMjoNaCh-s0LhMfvxWhQaHY6KW8yvJTKLKR2PdqUU Cyclothon-2.0 : मंगलवार को पहुंचेगी रेवाड़ी, जानिए कहां कहां होगा स्वागत | Best24News
रविवार, 1 नवम्बर 2026

Cyclothon-2.0 : मंगलवार को पहुंचेगी रेवाड़ी, जानिए कहां कहां होगा स्वागत

Written by: Best24News

Published:

Cyclothon-2.0: हरियाणा सरकार द्वारा हरियाणा उदय सामुदायिक आउटरीच कार्यक्रमों की श्रृंखला में साइक्लोथॉन-2.0 - हम सबका सांझा सपना-नशा मुक्त हो हरियाणा अपना- टैगलाइन के साथ नशे के खिलाफ चलाई जा रही है।…


Cyclothon-2.0: हरियाणा सरकार द्वारा हरियाणा उदय सामुदायिक आउटरीच कार्यक्रमों की श्रृंखला में साइक्लोथॉन-2.0 – हम सबका सांझा सपना-नशा मुक्त हो हरियाणा अपना- टैगलाइन के साथ नशे के खिलाफ चलाई जा रही है। इसी के चलते इस मुहिम में रेवाड़ी जिला की सक्रिय भागीदारी रहेगी।

Advertisement

मंगलवार, 8 अप्रैल को हजारों की संख्या में साइक्लोथॉन का स्वागत रेवाड़ी जिला में भालखी माजरा में प्रवेश के दौरान किया जाएगा। कार्यवाहक डीसी अनुपमा अंजलि ने बताया कि नशे के खिलाफ मुहिम में प्रशासन के साथ ही आमजन की सहभागिता के साथ बेहतर प्रबंधन में साइक्लोथॉन को अगले जिला गुरूग्राम के लिए बुधवार, 9 अप्रैल को रवाना किया जाएगा। Cyclothon-2.0

 

Advertisement

ये भी पढ़ें:हरियाणा के हर पंचायत में खुलेगी ई-लाइब्रेरी

नारनौल रोड स्थित जिला के गांव भालखी माजरा से गांव नांदा व गांव मामडिया के रास्ते रेवाड़ी शहरी क्षेत्र में पहुंचेगी। साइक्लोथॉन-2.0 को बुधवार 9 अप्रैल को प्रात: 6 बजे रेवाड़ी स्थित राव तुलाराम स्टेडियम से हरी झंडी दिखाकर अगले गांवों व जिला के लिए रवाना किया जाएगा।

ये रहेगा रूट: साइक्लोथॉन-2.0 पुलिस लाइन के सामने से गांव हांसाका, जौनावास, धारूहेड़ा व कापड़ीवास होते हुए गांव सिधरावली से साथ लगते जिला में प्रस्थान करेगी। कार्यवाहक डीसी ने बताया कि जहां-जहां साइकिल यात्रा का अल्प ठहराव गांव में होगा वहां आयोजित कार्यक्रमों में नशा मुक्ति अभियान में आहुति डालते हुए पूर्णरूप से नशा मुक्त हुए गांवों की पंचायतों के प्रतिनिधि अपने विचार साझा करेंगेे। साथ ही ऐसे सरपंचों को सम्मानित भी किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने किया कोसली मंडी का किया निरीक्षण

Cyclothon-2.0 में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन लिंक पर करें क्लिक :
कार्यवाहक डीसी अनुपमा अंजलि ने बताया कि साइक्लोथॉन-2.0 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जारी है। उन्होंने जिला वासियों से आह्वान किया कि वे हरियाणा उदय पोर्टल पर उपलब्ध (https://uday.haryana.gov.in/AntiDrug_Cyclothon) के जरिये अपना रजिस्ट्रेशन करें। रजिस्ट्रेशन अनुरूप साइक्लोथॉन में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को ई-प्रमाण पत्र भी मिलेगा।

Cyclothon-2.0 टोल फ्री नंबर 1933 पर करें रिपोर्ट : एसपी
एसपी डा.मयंक ने कहा कि किशोरावस्था में युवा शक्ति को नशे की लत से बचाने के लिए प्रशासन के साथ-साथ समाज के प्रबुद्ध नागरिक अपनी नैतिक जिम्मेदारी का निर्वहन करें। – राष्ट्रीय नारकोटिक्स हेल्पलाइन पोर्टल अथवा टोल फ्री नंबर 1933 पर रिपोर्ट की जा सकती है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के दिशा निर्देशों की अनुपालना करते हुए जिला रेवाड़ी में नशा मुक्त रेवाड़ी करने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।

हरियाणा उदय आउटरीच कार्यक्रम की श्रृंखला में नशा मुक्ति का संदेश देने के उद्देश्य से एक साइकिल यात्रा नशा मुक्ति के नाम थीम से 8-9 अप्रैल को रेवाड़ी पहुंचेगी जो जिला के गांव व शहरी क्षेत्र को कवर करते हुए युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करेगी। Cyclothon-2.0
———-

ये भी पढ़ें:इंतजार खत्म: AIIMS Rewari में शुरू होगी OPD , भालखी में 12 एकड़ में बनेगी अनाज मंडी: डॉ. कृष्ण कुमार

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp