google-site-verification=tCHMjoNaCh-s0LhMfvxWhQaHY6KW8yvJTKLKR2PdqUU नशे के खिलाफ साइकिल रैली महेंद्रगढ़ में पहुंचेगी 7 को, इन सड़कों पर ट्रैफिक की रहेगी नो एंट्री | Best24News
रविवार, 1 नवम्बर 2026

नशे के खिलाफ साइकिल रैली महेंद्रगढ़ में पहुंचेगी 7 को, इन सड़कों पर ट्रैफिक की रहेगी नो एंट्री

Written by: Best24News

Published:

महेंद्रगढ़: हरियाणा प्रदेश को पूर्ण रूप से नशा मुक्त बनाने और नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान के तहत एक साइकिल रैली (Cycle Raili) निकाली जा रही है। साइक्लोथॉन 2.0 रैली 7 अप्रैल…


महेंद्रगढ़: हरियाणा प्रदेश को पूर्ण रूप से नशा मुक्त बनाने और नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान के तहत एक साइकिल रैली (Cycle Raili) निकाली जा रही है। साइक्लोथॉन 2.0 रैली 7 अप्रैल को महेन्द्रगढ़ जिले में पहुंचेगी। जिसको देखते हुए 7 और 8 अप्रैल को जिले की विभिन्न सड़कों पर ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है तथा ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है।

Advertisement

 

ट्रैफिक के लिए प्रमुख दिशा-निर्देश:

7 अप्रैल को यातायात प्रतिबंध:

Advertisement

ये भी पढ़ें:हरियाणा के हर पंचायत में खुलेगी ई-लाइब्रेरी

  • बाघोत से सेहलंग की ओर जाने वाले रास्ते पर सभी वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध
  • सेहलंग से मालडा, माजरा खुर्द होते हुए महेंद्रगढ़ की ओर जाने वाले रास्ते पर भी वाहनों की एंट्री बदं
  • सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक इन सभी रास्तों पर वाहनों की आवाजाही सीमित

सड़क मार्गों का उपयोग:

  •  आम नागरिकों से अनुरोध है कि वे इन रास्तों का उपयोग करने से बचें और वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें।
  • महेंद्रगढ़ से नारनौल जाने वाले सड़क मार्ग पर 7 अप्रैल को एक तरफ की लाइन बंद रहेगी।

8 अप्रैल के लिए निर्देश:

ये भी पढ़ें:कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने किया कोसली मंडी का किया निरीक्षण

  •  नारनौल से रेवाड़ी जाने वाले NH-11 पर एक तरफ की सर्विस लाइन बंद रहेगी
  •  भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी।

पुलिस का सहयोग:
– रेवाड़ी और चरखी दादरी पुलिस को इस संबंध में निर्देश दिए गए हैं कि 7 और 8 अप्रैल को भारी वाहनों को इन मार्गों पर नहीं आने दिया जाए।

 

ये भी पढ़ें:इंतजार खत्म: AIIMS Rewari में शुरू होगी OPD , भालखी में 12 एकड़ में बनेगी अनाज मंडी: डॉ. कृष्ण कुमार

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp