शनिवार, 7 नवम्बर 2026

Haryana crime: पुराने 5 रूपए नोट के बदले 25 लाख देने का झांसा, साइबर थाना पुलिस ने शातिर ठग को दबोचा

Written by: सुनील चौहान

Published:

Haryana crime: रेवाड़ी। इंटरनेट मीडिया के माध्यम से लोगों को ठगने के नए-नए तरीके सामने आ रहे हैं। साइबर थाना पुलिस ने पुराने और बंद हो चुके 5 रुपये के नोट के…


पुराने 5 रूपए नोट के बदले 25 लाख देने का झांसा, साइबर थाना पुलिस ने शातिर ठग को दबोचा
पुराने 5 रूपए नोट के बदले 25 लाख देने का झांसा, साइबर थाना पुलिस ने शातिर ठग को दबोचा
Google News Follow us on Google

Haryana crime: रेवाड़ी। इंटरनेट मीडिया के माध्यम से लोगों को ठगने के नए-नए तरीके सामने आ रहे हैं। साइबर थाना पुलिस ने पुराने और बंद हो चुके 5 रुपये के नोट के बदले लाखों रुपये देने का लालच देकर ठगी करने वाले एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी लोगों को यूट्यूब पर विज्ञापन दिखाकर जाल में फंसाता था और फिर अलग-अलग खातों में रुपये ट्रांसफर करवा लेता था।Haryana crime

Advertisement

दिल्ली से किया था काबू‘ बता दे रेवाडी साइबर थाना पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान दुष्यंत के रूप में हुई है। वह राजस्थान के जिला भरतपुर के गोविंद नगर का रहने वाला है और फिलहाल दिल्ली के गाधौली स्थित कैप्टन मार्केट में रह रहा था। आरोपी के खिलाफ साइबर ठगी का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है। कोर्ट में पेश करने के बाद पुलिस ने उसे दो दिन के रिमांड पर लिया है, ताकि उससे पूछताछ कर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का भी पता लगाया जा सके।Haryana crime

विज्ञापन देकर दिया झांसा’ पुलिस ने बताया कि इस मामले में नौ जून को गांव जैनाबाद निवासी युद्धवीर सिंह ने साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि चार जून को उसने यूट्यूब पर एक विज्ञापन देखा था, जिसमें पुराने नोट के बदले बड़ी रकम देने का दावा किया गया था। विज्ञापन में दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क करने पर फोन उठाने वाले व्यक्ति ने खुद को नोट खरीदने वाला बताया।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

आरोपी ने शिकायतकर्ता को बताया कि उसके पास पांच रुपये का एक पुराना नोट है, जिस पर ट्रैक्टर छपा हुआ है और इसके बदले उसे 25 लाख रुपये मिल सकते हैं। प्रक्रिया पूरी कराने के नाम पर पहले 7200 रुपये यूपीआइ के माध्यम से ट्रांसफर करने के लिए कहा गया। भरोसा होने पर शिकायतकर्ता ने यह राशि ट्रांसफर कर दी।Haryana crime

इसके बाद आरोपी ने अलग-अलग बहाने बनाकर अलग-अलग बैंक खातों में कुल 95 हजार 820 रुपये ट्रांसफर करवा लिए। जब इसके बाद भी आरोपी बार-बार और पैसे मांगने लगा तो शिकायतकर्ता को ठगी का शक हुआ। इसके बाद उसने साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराई।Haryana crime

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

लिया रिमांड पर: शिकायत के आधार पर साइबर थाना पुलिस ने तकनीकी जांच शुरू की और आरोपी दुष्यंत को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाया जा रहा है कि उसने अब तक कितने लोगों को ठगा है और इस गिरोह में और कौन-कौन शामिल है।Haryana crime

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp