बुधवार, 4 नवम्बर 2026

Cyber crime: रेलवे टिकट की रिफंड के नाम पर पुलिस कर्मी को लगाई 94 हजार की चपत

Written by: Best24News

Published:

Cyber crime: देश में साइबर ठगी के मामले नहीं थम रहे हैं आये दिन ठग नए नए हथकंडे अपना रहे है। एक बार फिर शातिरो ने रेलवे टिकट की रिफंड राशि केनाम…


Cyber crime: देश में साइबर ठगी के मामले नहीं थम रहे हैं आये दिन ठग नए नए हथकंडे अपना रहे है। एक बार फिर शातिरो ने रेलवे टिकट की रिफंड राशि केनाम पर दिल्ली पुलिस के एक रिटायर्ड पुलिसकर्मी से 94 हजार रुपये चपट लगा दी।

Advertisement

साइबर पुलिस को दी गई शिकायत में आनंद नगर निवासी अरुण कुमार ने बताया कि वह दिल्ली पुलिस से सेवानिवृत्त हैं। उसने कुछ दिन पहले प्रयागराज जाने के लिए आईआरसीटीसी एप के माध्यम से 8 टिकट बुक की थी।

किसी कारण से चार मेंबरों का वहां पर जाने से इंकार कर दिया। इसी के चलते 4 टिकट 18 फरवरी 2025 को रद्द करवाने के लिए उन्होंने आईआरसीटीसी एप पर पैसे वापसी के लिए आवेदन किया था।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

रिफंड की राशि नहीं मिलने पर तो उसने रिफंड हिस्ट्री में चेक किया तो वहां एक नंबर मिला। नंबर पर संपर्क करने पर कॉलर ने उसी नंबर से संपर्क करने को कहा, जिससे टिकट बुक किया गया था।

 

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

जिसने टिकट बुक की उनकी ओर से कॉल करने के बाद व्हाट्सएप पर फोन आया और एक फॉर्म डाउनलोड करने को कहा गया, जो डाउनलोड नहीं हुआ।

काफी देर बाद उसके पास फोन पे एप पर उनके ही नाम से पेमेंट का मैसेज आया और कुछ ही देर में उसके खाते से 94 हजार 165 रुपये कट गए। इसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp