Crime News: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां दारापारा इलाके में एक पुलिसकर्मी के घर से 14 वर्षीय नाबालिग लड़की का शव संदिग्ध हालात में फंदे पर लटका मिला। मृतका की पहचान चांदनी कुड़ियाम के रूप में हुई है। यह घटना 17-18 अक्टूबर की बताई जा रही है। परिजनों का आरोप है कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या का मामला है, जिसे दबाने की कोशिश की गई। Crime News
फिलहाल इस पूरे मामले ने स्थानीय स्तर पर सनसनी फैला दी है। ग्रामीणों और परिजनों की मांग है कि घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?
ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?
परिजनों के अनुसार, घटना के बाद मृतका का शव गुपचुप तरीके से बुलेरो वाहन में रखकर उसके गृहग्राम दुगोली (तेलीपारा) ले जाया गया और मामले को दबाने के लिए करीब डेढ़ लाख रुपये देने की पेशकश की गई। हालांकि, ग्रामीणों के विरोध और एक युवती द्वारा पुलिस को सूचना देने के बाद मामला सामने आया। इसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और जांच शुरू की। Crime News
मृतका के भाई अजय कुड़ियाम ने बताया कि बीजापुर में पदस्थ पुलिसकर्मी सुभाष तिर्की की पत्नी नीरजा तिर्की जून माह में उनके गांव आई थी। उसने काम और पढ़ाई की व्यवस्था का झांसा देकर 14 वर्षीय चांदनी को अपने साथ बीजापुर ले गई थी। अजय ने विरोध किया था और बताया था कि उसकी बहन भैरमगढ़ में छठवीं कक्षा में पढ़ती है, लेकिन नीरजा ने पालन-पोषण और शिक्षा देने का भरोसा दिलाकर बच्ची को साथ ले गई। Crime News
ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

