Credit Card: अगर आपके पास क्रेडिट कार्ड है तो जरूर पढ़ें ये खबर,

On: June 8, 2026 6:03 PM
Follow Us:
CRADIT CARD

Credit Card: नियमों में अहम बदलाव होने जा रहे हैं। इन बदलावों का असर क्रेडिट कार्ड यूजर्स पर भी पड़ेगा। अगर आप कोटक महिंद्रा बैंक के क्रेडिट कार्ड यूजर हैं तो अगले महीने से लागू होने वाले नए नियमों के लिए तैयार हो जाइए। बैंक ने ऑटो-डेबिट, यूटिलिटी बिल पेमेंट और इंटरनेशनल ट्रांजैक्शन जैसी सेवाओं से जुड़ी कई शर्तें बदली हैं, जिसका सीधा असर कार्डधारकों की जेब पर पड़ेगा।

ऑटो-डेबिट फेल होने पर चार्ज

अगर आपके क्रेडिट कार्ड का ऑटो-डेबिट पेमेंट फेल हो जाता है तो अब 2% (या न्यूनतम ₹450) तक का पेनाल्टी चार्ज लगेगा। कोटक महिंद्रा बैंक के इस नियम के बाद अब समय पर भुगतान सुनिश्चित करना जरूरी हो गया है, नहीं तो ग्राहकों को अतिरिक्त चार्ज देना होगा

कुछ कार्ड को छोड़कर हर स्टेटमेंट साइकिल में तय सीमा से ज्यादा यूटिलिटी बिल (बिजली, पानी, गैस) का भुगतान करने पर 1% चार्ज लगेगा।

ईंधन खर्च पर अतिरिक्त शुल्क
अगर ग्राहक ईंधन पर एक निश्चित सीमा से ज़्यादा खर्च करते हैं, तो उन्हें एक प्रतिशत शुल्क देना होगा। यह शुल्क इंडियन ऑयल कोटक कार्ड और दूसरे प्रीमियम कार्ड पर लागू नहीं होगा।Credit Card

इस शुल्क से बचने के लिए ग्राहकों को अपनी खर्च सीमा पर नज़र रखनी होगी वरना उन्हें अतिरिक्त शुल्क देना पड़ सकता है। अंतरराष्ट्रीय लेन-देन में DCC सेवा का इस्तेमाल करने पर अतिरिक्त शुल्क लागू होंगे। शिक्षा से जुड़े भुगतान पर भी नए शुल्क लागू होंगे, जिसकी जानकारी बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now